पीरो मे पड़ाव मैदान के सौंदर्यीकरण, जगदीशपुर मे बाबु कुँवर सिंह प्रवेश द्वार का शिलान्यास और आरा मे क्षत्रिय विद्यालय जीणोद्धार के उद्घाटन के साथ विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)16 मार्च। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह द्वारा आज लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित होने के पूर्व भोजपुर जिला के लिए अनेक सौगात दिया गया।
केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले पीरो पड़ाव मैदान का सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया।यह योजना पावर फाइनेंस कार्पोरेशन के सौजन्य से तीन करोड़ से अधिक राशी मे बनकर तैयार होगा,जिससे पीरो क्षेत्र के लोगो को एक सुन्दर,स्वच्छ और सारी सुविधायुक्त मैदान मिलेगा।
पीरो पड़ाव मैदान मे भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे एक वृहत कार्यक्रम हुआ।जिसमे केन्द्रीय मंत्री द्वारा पीरो के लिए अस्पताल का जीणोद्धार करने की घोषणा की गई, जिसको बनाने मे 26 लाख रुपए से अधिक की राशी खर्च होगी। केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने पीरो जनता की मांग पर प्रतिक्षित आरा-राँची एक्सप्रेस का ठहराव 17 मार्च से पीरो मे होने की घोषणा की।
पीरो के कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्ष मनोज सुमन,पीरो नगर परिषद अध्यक्ष किरण देवी,सांसद प्रतिनिधि ई.धीरेन्द्र सिंह,विजय सिंह,शंभु चौरसिया, वंदना राजवंशी, राकेश सिंह,संजय कुमार सिंह,मीरा यादव,कौशल यादव,संतोष चंद्रवंशी, निशांत सिंह सेंगर,विनोद सिंह,राहुल सिंह,राजेश सिंह,संजय सिंह,संतोष सिंह, सहित भाजपा कार्यकर्ता और हजारों जनता शामिल हुए।
वहीं जगदीशपुर बस पड़ाव मैदान नयका टोला मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने किया। सांसद सह केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह द्वारा जगदीशपुर मे 4.71 करोड़ की लागत से बाबु कुँवर सिंह प्रवेश द्वार का शिलान्यास रिमोट दबा कर किया गया।
इसके साथ ही सांसद द्वारा बस पड़ाव का निर्माण कराने की भी घोषणा की गई।
कार्यक्रम मे दक्षिण बिहार क्षेत्रीय सह प्रभारी मिथिलेश कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि ई.धीरेन्द्र सिंह,विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार,विवेक कुशवाहा,उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी,
सुषुमलता,सतीश भट्ट,मीरा यादव,कौशल यादव,पुनम कुशवाहा,राकेश सिंह,संतोष चंद्रवंशी, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,राहुल सिंह,राजेश सिंह,संजय सिंह,निशांत सिंह सेंगर,जिला महामंत्री नरेंद्र तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता और हजारों आम जनता शामिल हुए।
आरा हित नारायण क्षत्रिय विद्यालय के जीणोद्धार कार्य का उद्घाटन सांसद सह केन्द्रीय मंत्री द्वारा किया गया।इस अवसर पर विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेन्द्र सिंह,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित भाजपा पदाधिकारी और अन्य शामिल थे।इस दौरान केन्द्रीय मंत्री द्वारा विद्यालय मे किए गए कार्यों का निरीक्षण भी किया गया और संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश भी दिया गया।

पीरो मे पड़ाव मैदान के सौंदर्यीकरण, जगदीशपुर मे बाबु कुँवर सिंह प्रवेश द्वार का शिलान्यास और आरा मे क्षत्रिय विद्यालय जीणोद्धार के उद्घाटन के साथ विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।