RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:महिला कल्याण एवं बाल संरक्षण योजनाओं पर प्रस्तावित कार्यशाला के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)07 अप्रैल।महिला कल्याण एवं बाल संरक्षण योजनाओं पर प्रस्तावित कार्यशाला को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जिले में प्रस्तावित 10 अप्रैल को महिला कल्याण एवं बाल संरक्षण योजनाओं पर प्रस्तावित कार्यशाला को लेकर रूपरेखा तैयार करना और जिले में महिला एवं बाल विकास की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही बैठक में उपायुक्त ने मुख्यमंत्री आदिम जनजाति पेंशन योजना, मुख्यमंत्री HIV/AIDS पीड़ित राहत पेंशन योजना, स्वामीविवेकानंद निःशक्त स्वाबलंबन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना, मिशन शक्ति, प्रधनमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विधवा सम्मना पेंशन योजना, डायन कुप्रथा उन्मूलन एवं पुनर्वास योजना, मिशन वात्सल्य (Child Protection) और राष्ट्रीय पालना योजना (National Creche Scheme) जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं और किशोरियों तक पारदर्शी तरीके से पहुँचना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि प्रस्तावित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रखंड स्तर के अधिकारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और संबंधित हितधारकों को इन योजनाओं की बारीकियों से अवगत कराना है, ताकि वे जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कर सकें। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित विभागों, जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस और समाज कल्याण को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया ताकि कार्यक्रमों का शत-प्रतिशत लाभ लाभार्थियों को मिल सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, देवघ अशोक कुमार, ट्रैफिक डीएसपी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, डिसीपीयू, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

आरईसी फाउंडेशन ने पूर्व सैनिकों के 12,500 बच्चों की शिक्षा के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान दिया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:रोज़गार सह मार्गदर्शन मेला में 1645 युवक युवतियों का हुआ निबंधन।

rktvnews

झारखंड: रामगढ़:”स्वीप” अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर PWD मतदाता जागरूकता रैली व शपथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

लावारिस सेवा केंद्र की सदस्य प्रमुख पार्वती देवी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित!पार्वती देवी का योगदान अनुकरणीय:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

Leave a Comment