भोजपुर में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत: ” कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति हैं” – डॉ. दिलीप जायसवाल
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 17 अक्टूबर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने भोजपुर जिले का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन किया और पार्टी के महत्वपूर्ण आयोजनों में हिस्सा लिया।
मंदिर दर्शन – पिटन देवी दुर्गा मंदिर, पिरो
डॉ. दिलीप जायसवाल ने अपने दिन की शुरुआत पिटन देवी दुर्गा मंदिर, पिरो में दर्शन और पूजा-अर्चना से की। उन्होंने माँ दुर्गा का आशीर्वाद लिया और जिले की समृद्धि और कल्याण की कामना की।
सम्मेलन – शक्ति केंद्र प्रमुख/सह प्रमुख/बूथ अध्यक्ष
बचरी कॉलेज, पिरो में डॉ. जायसवाल ने शक्ति केंद्र प्रमुखों, सह प्रमुखों और बूथ अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पार्टी की मजबूती बूथ स्तर से शुरू होती है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना होगा।
दर्शन – संत पयहारी महाराज वार्षिक मेला
पैहारी बाबा, शिवपुर में डॉ. जायसवाल ने संत पयहारी महाराज के वार्षिक मेले में भाग लिया और स्थानीय जनता से मुलाकात की। उन्होंने संत महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मेला स्थल पर जनसंवाद भी किया।
सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक
रॉयल विजन रिसॉर्ट, धनपुरा, भोजपुर में महत्वपूर्ण बैठक में डॉ. दिलीप जायसवाल ने सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पार्टी की सदस्यता बढ़ाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ना चाहिए। उन्होंने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया।
पटना से भोजपुर जाते समय विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. दिलीप जायसवाल का जोरदार स्वागत किया। भोजपुर पहुँचने पर कार्यकर्ताओं के उत्साहपूर्ण स्वागत और स्नेह को देखकर डॉ. जायसवाल ने कहा, “कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा के बल पर ही पार्टी आगे बढ़ रही है। आपके समर्पण से ही हम संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जा रहे हैं।”
प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत जिला के द्वार कोईलवर मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,कोईलवर नगर मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकताओ ने फूलमाला और अंगवस्त्र के साथ भव्य स्वागत किए।कायमनगर मे कोईलवर उतरी मंडल और सपना सिनेमा मोड़ पर आरा नगर टीम ,जीरो माईल भाजपा नेता रामदिनेश यादव,गड़हनी में मंडल अध्यक्ष,चरपोखरी मे चरपोखरी म़डल अध्यक्ष विक्की सिंह के नेतृत्व मे स्वागत किया गया। पीरो मे लोहिया चौक पर जेसीबी से पुष्पवर्षा ओर ढोल बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया।
पीरो कार्यक्रम के बाद जगदीशपुर मे बाबु कुँवर सिंह किला मैदान मे वीर बांकुरा बाबु कुँवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।जगदीशपुर मे मिथिलेश कुशवाहा, आदित्य कुमार, विवेक कुशवाहा के नेतृत्व मे और बिहिया मे मुनी देवी,भुवर ओझा, अरविन्द पांडेय,सतीश भट्ट के नेतृत्व मे हजारो कार्यकताओ और समर्थकों ने अपने प्रदेश अध्यक्ष,संगठन महामंत्री और अन्य नेताओं का स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष सह भूमि राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल गड़हनी मे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्वाई करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ स्तर से शुरू होकर शीर्ष नेतृत्व तक एक मजबूत श्रृंखला है। प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी इस संगठन की रीढ़ है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। सदस्यता अभियान हमारी शक्ति है, और इसे व्यापक बनाने के लिए हमें समाज के हर वर्ग से संपर्क करना होगा। आने वाले चुनावों में हमारी जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठित होकर कार्य करना हमारी जिम्मेदारी है। पार्टी के सिद्धांत और सेवा भाव को जन-जन तक पहुँचाना ही हमारा उद्देश्य है।”
डॉ. दिलीप जायसवाल का यह भोजपुर जिला भ्रमण भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया और संगठन को नए ऊँचाइयों पर पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया,प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, मिथिलेश तिवारी,शिवेश राम,प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक,अशोक भट्, बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप स़िह,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप स़िह,प्रमोद चंद्रवंशी,पूर्व सांसद सुशील स़िह,मीना सिंह,सुनील पांडेय, कन्हैया सिंह,उदय सिंह,विशाल सिंह,अनिल शर्मा,संजय कुशवाहा,पूर्व विधायक संजय स़िह टाईगर, मुन्नी देवी, मेयर इंदु देवी,कौशल विद्यार्थी, रितेश रंजन,पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, पुनम कुशवाहा, राकेश सिंह,ई.धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक कन्हैया सिंह,वुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक उदय सिंह,सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी विशाल सिंह जिला उपाध्यक्ष वंदना राजवंशी,सतीश भट्ट,प्रेम पंकज ललन,लव प़ाडेय,कौशल यादव,मीडिया प्रमुख संजय कुमार स़िह,प्रशांत विशाल,प्रहलाद राय,सूर्यकांत पांडेय,मधु मिश्रा, राजकुमार कुशवाहा, अरविन्द पांडेय,ममता स़िह,विभु जैन,रितुराज, विजय पासवान, विद्यासागर पांडेय,जयंत किशोर सहित प्रदेश,जिला,मंडल,बुथ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

