RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

तोहफा!

सुनील श्रीवास्तव

तोहफा!

सुनो दिलरुबा
तोहफ़े भरे पड़े हैं बाज़ार में
और कंगाल भी नहीं है
आशिक तुम्हारा

फिर भी
भटकते दिनभर
घूमते दुकान-दर-दुकान
सस्ती-महँगी चीजों के बीच से गुजरते
मिठबोलिए दुकानदारों से मोल-तोल करते
तनिक भी रोमांच
नहीं महसूस कर पाया
खाली हाथ ही चला आया
हूँ, तुम्हारे जन्मदिन पर

फरेबी समय
कर सकता है खतरनाक व्याख्या
मेरे खाली हाथ होने की
पर, खाली हाथ नहीं हूँ मैं
मेरे साथ है यह विश्वास
कि प्रेम और पीड़ा
आज भी बिना माध्यम के
संचरित होती हैं एक हृदय से
दूसरे हृदय तक

यह विश्वास मैंने तुमसे ही पाया है
पिछले तीन वर्षों में
तुम्हे टूटकर प्यार करते हुए
तुम्हारे साथ चलते हुए ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर
ताजे गुड़ सी तुम्हारी हँसी में
धोते हुए अपना कसैलापन
तुम्हारे साथ हँसते रोते हुए
दौड़ लगाते हुए तुम्हारे
शरीर से आत्मा तक
मैंने यह जाना है
कि शुभकामनाएँ जंगल के फूल की तरह
स्वतः खिलती हैं
दिल की भींगी ज़मीन पर
और बाजार में जो बिकता है
खूबसूरत पैकेटों में
उसमें बिल्कुल शामिल नहीं होती
उस जंगल के फूल की गंध

फिर भी गर रस्म निभानी ही है
तो लो ग्रहण करो ये शब्द मेरे
और बता दो सबको
कि यह सफाई नहीं है मेरी
मेरा विद्रोह है
समय के प्रति।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अगली पंक्ति के नौसैनिक जहाजों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

राजस्थान:खानों के माइनिंग प्लान व माइनिंग योजनाओं का ऑनलाईन अनुमोदन शुर : प्रमुख सचिव माइन्स, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम

rktvnews

24 मई को अमित शाह आरके सिंह के समर्थन में पहुंचेंगे आरा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 अक्टूबर 25

rktvnews

झारखंड:विगत चुनावों से अपेक्षाकृत पोस्टल बैलेट से अधिक होगा मतदान : के.रवि कुमार

rktvnews

भोजपुर:प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित को मिलकर भूषण सिंह ने दी शुभकामना।

rktvnews

Leave a Comment