RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:जिला स्तर पर दो दिवसीय भूकंप मॉक ड्रिल का सफल आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)31 दिसंबर।आपदा प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर में जिला प्रशासन के तत्वावधान में दिनांक 30 एवं 31 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय भूकंप (Earthquake) से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
मॉक ड्रिल का आयोजन जिले के समाहरणालय परिसर में किया गया, जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ/एसडीआरएफ, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं आम नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस अवसर पर भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य, घायलों के त्वरित उपचार, सुरक्षित निकासी, आपसी समन्वय तथा संसाधनों के प्रभावी उपयोग का व्यवहारिक प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों एवं प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी भी दी गई।
इस प्रकार के मॉक ड्रिल का उद्देश्य वास्तविक आपदा की स्थिति में होने वाली क्षति को न्यूनतम करना एवं सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना है।
मौके पर 9वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के उप समादेष्टा संतोष कुमार यादव, निरीक्षक कृष्ण मुरारी शर्मा, उप निरीक्षक दीपक कुमार, उप निरीक्षक नन्हे यादव, तौहीद आलम, राहुल झा, अमन झा सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

रांची:हर घर तिरंगा अभियान : सुरेन्द्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, रांची में जवानों व पुलिस कर्मियों के लिए पत्र लेखन कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने विभिन्न विभागों द्वारा नाबार्ड से ऋण के लक्ष्यों के सम्बन्ध में समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:त्याग, इंसानियत और भाईचारे का पर्व है ईद-उल-अजहा : सरफराज अहमद खान

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से बकरीद पर्व के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की।

rktvnews

गुड गवर्नेंस का मूल आधार है, आमजन की शिकायतों का निस्तारण – अध्यक्ष, राज्य स्तरीय जन अभियोग निराकरण समिति

rktvnews

चतरा:पोस्तिया में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन, 600 बोतल नकली शराब जब्त।

rktvnews

Leave a Comment