RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘बकरी’ नाटक का मंचन : राजनीति और अंधविश्वास पर तीखा व्यंग्य।

सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कृति का सजीव प्रदर्शन।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 26 मार्च। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के नाट्य विभाग के विद्यार्थियों ने कल ‘बकरी’ नाटक का शानदार मंचन किया। यह नाटक आजादी के बाद की भारतीय राजनीति में नैतिक मूल्यों की गिरावट और व्याप्त अंधविश्वास पर एक कड़ा प्रहार है। नाटक में भ्रष्ट नेताओं द्वारा जनता के शोषण और उनके कुकर्मों को छिपाने के लिए अपनाए गए राजनीतिक हथकंडों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है।
इस नाटक का निर्देशन अतिथि व्याख्याता डॉ. शिशु कुमार सिंह ने किया। मंचन को सफल बनाने में हर्ष अग्रवाल, ओमेंद्र पूरी गोस्वामी, हर्षल मेश्राम, दीपक साहू, अरविंद बसु, रुपेश तेंदुलकर, आशुतोष द्विवेदी, हर्षित डहरिया, काव्या त्रिमाले, वीरेंद्र साहू और किशन साहू जैसे युवा कलाकारों ने अपनी बेहतरीन अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें अपने काम में पूर्णता लाने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. राजन यादव ने विद्यार्थियों को कला के क्षेत्र में और आगे बढ़ने की सीख दी। प्रो. राजन यादव ने नाट्य मंचन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का निवेदन किया। कुलपति डॉ. शर्मा ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए जल्द ही आवश्यक सामग्रियों की जानकारी साझा करने का आश्वासन दिया।

Related posts

चतरा :मंत्री सत्यानन्द भोक्ता सिमरिया प्रखंड पहुँचे,कर्बला मैदान में 26 दिसम्बर 2023 को होने वाले कार्यक्रम को लेकर की जा रही प्रशासनिक तैयारी का लिया जायजा।

rktvnews

पुलिसकर्मियों के नियमित प्रशिक्षण हेतू अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्रों की स्वीकृति।

rktvnews

भोजपुर:जवइनिया में चल रहा है बाढ़ लूट की तैयारी:सुदामा प्रसाद

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 अप्रैल 24

rktvnews

हमारा लक्ष्य है 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनना, इसके लिए सीमाओं पर शांति आवश्यक : उपराष्ट्रपति

rktvnews

स्टार स्टूडियोज़ & सिने1 स्टूडियोज़ की इंटेंस सर्वाइवल थ्रिलर ‘अपूर्वा’ का ट्रेलर रिलीज़!

rktvnews

Leave a Comment