RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

हनुमानगढ़:आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च को, सफल आयोजन हेतु जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने ली बैठक।

हनुमानगढ़/राजस्थान 20 जनवरी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार 9 मार्च को प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसके सफल क्रियान्वयन व संचालन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष(जिला एवं सेशन न्यायाधीश) हरिओम अत्री की अध्यक्षता में हनुमानगढ़ मुख्यालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण के साथ व्यक्तिशः तथा समस्त तालुका पर स्थित न्यायिक अधिकारीगण के साथ वुर्चुअल माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया।
जिला एवं सेशन न्यायाधीश हरिओम अत्री ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरणों से अवगत करवाते हुए वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया एवं इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक, बीमा, बिजली, पानी, टेलीफोन आदि के प्री-लिटीगेशन प्रकरणों के साथ-साथ न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हित कर पक्षकारान के मध्य प्री-कांउसलिंग कर प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रेफर कर निस्तारित करवाने के निर्देश दिये गए।
इसके अलावा राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अपने न्यायक्षेत्र अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

Related posts

ज्ञान की विरासत, भविष्य की धरोहर — औरंगाबाद आगे बढ़ रहा है!

rktvnews

बक्सर एसपी ने ब्रह्मपुर थानेदार सहित अन्य पुलिस कर्मियों को किया निलंबित, एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश!मामला थाने में जब्त शराब के अतरिक्त अवैध शराब रखने का।😲

rktvnews

भोजपुर : दरोगा का विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

नेता नहीं बल्कि हर घर का बेटा बनकर करना चाहता हूं सेवा:रघुपति यादव

rktvnews

जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी ने दिए महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी गारंटी वैन का विभिन्न प्रखंडों में भाजपा के प्रतिनिधियों ने किया स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment