RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास :रामनवमी पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु डीएम और एसपी ने संयुक्त आदेश किया जारी।

जिले के 275 स्थानों पर 334 दंडाधिकारी एवं 314 पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ काफी संख्या में पुलिस के जवानों की हुई प्रतिनियुक्ति।
सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष लगातार सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था पर रखेंगे कड़ी नजर।
जिला साइबर सेल एवं सोशल मीडिया टीम 24 घंटे सक्रिय रहकर सोशल मीडिया पर रखेगी कड़ी नजर।
जिला पदाधिकारी ने असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध त्वरित करवाई का दिया निर्देश।

RKTV NEWS /सासाराम (रोहतास)26 मार्च।रोहतास जिले में रामनवमी को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की आवश्यक एवं ऐहतियातन तैयारी की गई है। इस अवसर पर विधिव्यवस्था संधारण को लेकर जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत जिले के 275 स्थानों (सुरक्षित सहित) पर 334 दंडाधिकारी एवं 314 पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ काफी संख्या में पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
सासाराम अनुमंडल क्षेत्र में 170 जगहों पर 191 दंडाधिकारी एवं 179 पुलिस पदाधिकारी, डेहरी अनुमंडल में 55 जगहों पर 63 दंडाधिकारी एवं 62 पुलिस पदाधिकारी तथा बिक्रमगंज अनुमंडल में 50 जगहों पर 58 दंडाधिकारी एवं 51 पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है। तीनों अनुमंडल में 14 वरीय पदाधिकारी एवं 14 पुलिस पदाधिकारी को दो शिफ्टों में गश्ती दल में रखा गया है। साथ ही थाना स्तर से बाइक गश्ती की जाएगी।
इसके साथ ही चेनारी, नोखा ,नासरीगंज व रोहतास में 4 अतिरिक्त दंडाधिकारी एवं 4 पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। तीनों अनुमंडल में विशेष निगरानी के लिए 4 वरीय दंडाधिकारी एवं 4 पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्त की गई है।
जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच कर अपने दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया है।
जिला पदाधिकारी ने कहा है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। शांति भंग करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले असमाजिक तत्वों पर तत्काल विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करे। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने से जरा भी नही हिचके। सादे लिबास में पुलिसकर्मी शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे। सभी पदाधिकारियों को पूरी तरह से चौकस रहने का निर्देश दिया गया है। विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर वरीय अधिकारियों को जबाबदेही दी गई है,जो सीधे पल-पल की गतिविधियों से जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को अवगत कराएंगे। सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि आपस में समन्वय बनाकर लगातार सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर स्थिति पर कड़ी नजर रखेंगे।
जिले की पल पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 26.03.2026 के पूर्वाह्न से रामनवमी जुलूस समाप्ति तक लगातार कार्य करेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06184226072 / 06184226096 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त और वरीय पुलिस पदाधिकारी के प्रभार में पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केंद्र डेहरी रहेंगे। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष में क्विक रिस्पांस टीम, वज्रवाहन, अग्निशमन, एम्बुलेंस आदि की तैनाती की गई है। अग्निशाम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अग्निशाम दस्ता को हर समय तैयार रखेंगे, ताकि आपात स्थिति में ससमय नियंत्रण किया जा सके।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पर झूठी, भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वाली खबरों पर नजर रखें। इसको लेकर जिला साइबर सेल एवं सोशल मीडिया टीम को 24 घंटे सक्रिय रहकर सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने एवं ऐसे असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कड़ी करवाई करने का निर्देश दिया है।
जुलुश के दौरान कभी-कभी लोगों के द्वारा निर्धारित मार्ग का भी उल्लंघन किया जाता है। इन बिंदु पर नजर रखते हुए सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि बैठक में मार्गों के इस प्रकार तय किया जाय कि किसी भी पक्ष को कोई शिकायत नहीं हो। एक बार मार्ग निर्धारित कर लेने के बाद इसे कड़ाई से अनुपालन कराना आवश्यक है। साथ ही पुरानी अनुज्ञप्तियों की अनुज्ञप्ति हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी स्वीकृति दें, यदि नयी अनुज्ञप्ति का प्रस्ताव आये तो उसे पुलिस अधीक्षक के यहां अपने मंतव्य सहित भेजें।
सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने थानांतर्गत सभी चौकीदार/दफादार को सख्त निर्देश देंगे कि वे उक्त अवसर पर अपने क्षेत्र अंतर्गत उपस्थित रहकर आसूचना संकलन करेंगे एवं कहीं किसी प्रकार का तनाव होने पर इसकी सूचना थाना को तत्काल देंगे।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिलेवासियों से आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी का त्योहार मनाने की अपील किया गया हैं।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने चेन्नई में 9वें सिद्ध दिवस समारोह का उद्घाटन किया।

rktvnews

वर्ष 2023-24 की प्रमुख खरीफ फसलों के उत्पादन के प्रथम अग्रिम अनुमान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने घाना का राष्ट्रीय सम्मान ग्रहण किया।

rktvnews

आग लगने से 15 परिवारों का सब कुछ जलकर स्वाहा,पीड़ित परिवारों को रेड क्रॉस सोसायटी ने राहत सामग्री पहुंचाई!मानवीय पीड़ा को कम करने की बेजोड़ संस्था है रेडक्रॉस सोसायटी:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें महिलाएं:स्त्री रोग विशेषज्ञ ,डा सविता रुंगटा

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन में स्वतंत्रता दिवस पर किया गया ध्वजारोहण।

rktvnews

Leave a Comment