RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का शिष्टमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जनवरी।हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड भोजपुर का एक शिष्टमंडल जिला मुख्य संरक्षक कृष्ण सिंह विमल के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर से मिलकर जिले के अधीनस्थ सभी सरकारी विद्यालयों में छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के स्काउटिंग कार्यक्रम को सुचारू ढंग से लागू करने के लिए इकाई गठित करने में सहयोग हेतु पत्र निर्गत करने का अनुरोध किया।इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी को अंगवस्त्र के साथ हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स का स्कार्फ पहनाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस संबंध में राज्य सचिव वरुण कुमार सिंह द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर को भेजे गए पत्र से अवगत कराया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शीघ्र हीं पत्र निर्गत करने का आश्वासन दिया।शिष्टमंडल वार्ता में जिला सचिव डॉ. मनोज कुमार गुप्ता,जिला संगठन आयुक्त रणधीर कुमार ठाकुर,जिला प्रशिक्षण आयुक्त मंटू कुमार चौधरी, गाईड कैप्टन लवली सिंह,पीयूष कुमार,जिशान परवेज उपस्थित थे।
जिला सचिव डॉ.मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि पत्र निर्गत होने के उपरांत जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स भोजपुर के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण की शुरुआत की जाएगी।

Related posts

उत्तराखंड: राज्यपाल को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग अध्यक्ष ने आयोग का 23वां वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा।

rktvnews

शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन आरंभ।

rktvnews

भोजपुर:प्रभु का अवतार भक्तों का मार्गदर्शन और सुख का अनुभव कराने हेतु होता है : प्रेममूर्ति प्रदीप जी महाराज

rktvnews

शाहपुर थानाध्यक्ष ने दी स्वतंत्रता दिवस पर बधाई व शुभकामना।

rktvnews

भोजपुर:पशुपालन प्रशिक्षण का हुआ समापन, कृषि व मुर्गी पालन के नए बैच जल्द : प्रेम कुमार

rktvnews

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के आलोक में स्ट्रांग रूम गठन के तदर्थ पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत)-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा चाईबासा शहर स्थित महिला कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment