RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी पर किया कन्या पूजन।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)26 मार्च।रामनवमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कन्या पूजन कर देवी स्वरूपा बालिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन कराया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “समस्त प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्री रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन चरित्र हमें कर्तव्यनिष्ठा के साथ सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा, आदर्शों और नैतिक मूल्यों के प्रति हमारी आस्था को और अधिक सुदृढ़ करता है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कन्या पूजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, जो नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देता है
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

Related posts

गढ़वा: नगरपालिका चुनाव:प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

नवादा:जिला स्तरीय रबी कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

भारत को समग्र विकास के उत्कर्ष तक ले जाएँ : राष्ट्रपति

rktvnews

भोपाल:हम सुशासन और संवेदनशीलता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सोनपुर मेले में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पेवेलियन का उद्घाटन।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल मंगुभाई पटेल से प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. मिश्रा की सौजन्य भेंट

rktvnews

Leave a Comment