RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बागपत:किसान को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य रूपया 2275/प्रति कुन्तल मिलेगा।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)12 मार्च।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद कार्यशाला का आयोजन किया गया जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गेहूं क्रय केंद्रों पर समस्त मानक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
गेहूँ खरीद 2024-25 के अन्तर्गत कृषकों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा 2275/-रू० प्रति कु० की दर से गेहूँ का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। सरकारी क्रय केन्द्र पर गेहूँ विकय से पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर कराया जा सकता है। यह पंजकीकरण कृषक द्वारा स्वयं अथवा जन सूचना केन्द्र, साइबर कैफे, किसान मित्र ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। इस वर्ष ओ०टी०पी० आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है, जिसके लिये किसान बन्धु पंजीकरण के समय अपना आधारलिंक्ड मोबाईल नम्बर ही अंकित करायें, जिससे एस०एम०एस० द्वारा प्रेषित ओ०टी०पी० को भरकर पंजीकरण प्रकिया पूर्ण की जा सके। पंजीकरण कराते समय कृषक को अपनी खतौनी में अंकित समस्त नामों में अपना नाम चुने जाने का विकल्प ऑनलाईन उपलब्ध है। किसान भाईयों को अपने आधार कार्ड में अंकित नाम व संख्या तथा लिंग सही-सही भरना है। इस वर्ष बटाईदारों के पंजीकरण कराते हुये गेहूँ बिकी की जा सकेगी।
विणन वर्ष 2024-25 में गेहूँ की खरीद की सम्पूर्ण प्रकिया ऑनलाईन सम्पन्न होगी तथा कृषकों का भुगतान पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से किया जायेगा। पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से त्वरित भुगतान सुनिश्चित हो सके, इसके लिए कृषको से अपील है कि वह अपना बैंक खाता सी०बी०एस० युक्त ऐसी बैंक शाखा में खुलवायें जिसमें पी०एफ०एम०एस० की सुविधा उपलब्ध हो तथा बैंक खाता एन०पी०सी०आई० से लिंक होना अनिवार्य है। कृषक बन्धुओं से अपील है कि अपना गेहूँ बेचने हेतु पंजीकरण समय से करा ले तथा गेहूँ विकय के समय पंजीकरण प्रपत्रों के साथ-साथ कम्प्यूटराईज खतौनी, फोटो युक्त पहचान पत्र, बैंक की पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति एवं आधार कार्ड अवश्य साथ में लायें तथा गेहूँ विक्रय के उपरान्त केन्द्र प्रभारी से पावती रसीद अवश्य प्राप्त कर लें।
जनपद बागपत में कुल 18 गेहूँ क्रय केन्द्र जनपद की तीनों तहसीलों में स्वीकृत किये गये है। तहसील बागपत में खाद्य विभाग का बागपत गेहूँ कय केन्द्र, भा०खा०नि० का पी०ई०जी० गोदाम बागपत (अहेडा) गेहूँ क्रय केन्द्र, एवं पी०सी०एफ० क्रय संस्था का बी०पैक्स मीतली, बी०पैक्स, सररूरपुर कला, बी०पैक्स मुकारी, बी०पैक्स खटटाप्रहलादपुर एवं बी०पैक्स बालैनी गेहूँ कय केन्द्र, तहसील खेकड़ा में खाद्य विभाग का खेकड़ा मण्डी गेहूँ क्रय केन्द्र, पी०सी०एफ० क्रय संस्था का बी०पैक्स लहचौडा, बी०पैक्स फिरोजपुर, बी०पैक्स सिंगौलीतगा, क्रय विक्रय समिति खेकड़ा, बी०पैक्स बड़ागांव एट मुबारिकपुर एवं बी०पैक्स रटौल गेहूं कय केन्द्र एवं तहसील बड़ौत में खाद्य विभाग के बड़ौत मण्डी गेहूँ क्रय केन्द्र, भारतीय खाद्य निगम का बड़ौत मण्डी गेहूँ, कय केन्द्र, एवं पी०सी०एफ० संस्था का बी०पैक्स नागल एट कुर्डी एवं बी०पैक्स दाहा गेहूँ क्रय केन्द्र स्वीकृत है। उक्त गेहूँ क्रय केन्द्र पर दिनांक 01.03.2024 से कृषकों से गेहूँ कय हेतु संचालित है।
रबी विणन वर्ष 2024-25 में गेंहूँ क्रय की अवधि सम्पूर्ण उ०प्र० के लिए 01 मार्च 2024 से 15 जून 2024 तक प्रभावी रहेगी।,सभी गेंहूँ केन्द्र प्रातः 9.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक खुले रखे जायेगें। केवल रविवार एवं राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर शेष कार्यदिवसों में गेंहूँ क्रय केन्द्र खुले रहेंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, लीड बैंक मैनेजर , खाद्य विपणन अधिकारी अरुण कुमार, मंडी सचिव सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

इंदौर: जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू,आगामी 7 फरवरी तक चलेगी प्रक्रिया।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने महिला सैनिकों, नौसैनिकों और वायु सैनिकों के लिए उनके अधिकारी समकक्षों के समान मातृत्व, शिशु देखभाल और शिशु गोद लेने की छुट्टियों के प्रावधान को स्वीकृति दी।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शासकीय आवास में “राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे” पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:विश्व कल्याण के आधुनिक शिल्पी थे स्वामी करपात्री जी महाराज : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री निवास में खूब उड़े अबीर गुलाल,पारंपरिक होली गीत और नृत्यों की प्रस्तुति से चढ़ा होली का खुमार।

rktvnews

आरा लोकसभा भाकपा माले की चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment