RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:स्कूलों में संगीत शिक्षा की अनिवार्यता को लेकर शिक्षा मंत्री से मिलीं कुलपति डॉ. लवली शर्मा।

स्कूलों में संगीत शिक्षा को अनिवार्य करने के संबंध में की चर्चा।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 28 सितंबर। स्कूलों में संगीत शिक्षा की अनिवार्यता को लेकर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान कुलपति डॉ. शर्मा ने प्रदेश के स्कूलों में संगीत शिक्षा को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगीत एवं कला के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए यह आवश्यक है कि बच्चों को इसकी शिक्षा दी जाए, जो आगे चलकर इसका संरक्षण करेंगे। इसके साथ ही संगीत की शिक्षा लेकर अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस संबंध में शिक्षा मंत्री ने बताया कि उनके द्वारा संगीत शिक्षा के क्षेत्र में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही कुलपति द्वारा दिए गए सुझावों के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए उन्होंने स्वीकृति भी प्रदान की।

Related posts

भोजपुर: न्यायालय कर्मियों की हड़ताल को आइलाज का समर्थन,किया प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:प्रशासन की सख़्ती से मानाचक में तटबंध की अतिक्रमित भूमि हुई मुक्त।

rktvnews

बक्सर:यूजीसी नेट में जननायक कर्पूरी ठाकुर विधी महाविद्यालय,बक्सर के संस्थापक की दो पोतियों ने उच्च स्कोर प्राप्त कर जिले का नाम किया रौशन।

rktvnews

भोपाल:मध्यप्रदेश सरकार किसानों के साथ किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने देंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

जयपुर:केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का निरीक्षण।

rktvnews

निदान!

rktvnews

Leave a Comment