RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बक्सर एसपी ने ब्रह्मपुर थानेदार सहित अन्य पुलिस कर्मियों को किया निलंबित, एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश!मामला थाने में जब्त शराब के अतरिक्त अवैध शराब रखने का।😲

बक्सर/बिहार 19 सितंबर। बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाने के थानेदार को बक्सर एसपी ने थाने में जब्त शराब के आंकड़े के अतिरिक्त शराब रखने के आरोप में तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया है।
बक्सर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी विज्ञाप्ति में बताया गया की 18 सितंबर को ब्रह्मपुर थाने में शराब कांड के दर्ज 562/23 मामले में जब्त अवैध शराब के अतिरिक्त शराब रखे होने की बात डुमराव डीएसपी को पता चली और इसकी सूचना बक्सर एसपी को दी गई तत्पश्चात एसपी ने उक्त सूचना की जांच करने हेतु ब्रह्मपुर थाने पहुंच इसकी जांच की और जांच के क्रम तथ्य को सही पाया गया और एसपी ने तत्काल इस कांड में संलिप्त पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी,पुलिस अवर निरीक्षक कुंवर कन्हैया प्रसाद, पीटीसी विकास कुमार,चौकीदार शशिकांत यादव और चौकीदा रवि राय को निलंबित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।इस कांड में पुलिस अवर निरीक्षक कुंवर कन्हैया प्रसाद और पीटीसी विकास कुमार को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

राजद प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन!माल्यार्पण कर दी श्रृद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

लावारिस मिलती नवजात बच्चियाँ:झाड़ियों से जीवन तक

rktvnews

रायपुर : रेरा प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में छत्तीसगढ़ रेरा का महत्वपूर्ण कदम, 14 बैंकों को फाइनल एम्पैनलमेंट किया गया।

rktvnews

हनुमानगढ़ की जनता ने जो मांगा, सदैव मिला – चौधरी विनोद कुमार

rktvnews

भोजपुर : शम्मा परवीन ने शाहपुर सीओ का किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

Leave a Comment