RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

दरभंगा:जिला में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सार्वजनिक परिदृश्य में किसी भी प्रकार की सम्पत्ति को पोस्टर, होर्डिंग, बैनर, दीवार लेखन आदि द्वारा निरूपित किया जाना प्रतिबंधित है।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार ) 12 मार्च।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा बताया गया कि लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कुछ दिनों में संभावित है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही दरभंगा जिले के सभी 10 (दस) विधान सभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगी।
बिहार संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, 1985 पूरे राज्य में लागू है, इसके अनुसार सार्वजनिक परिदृश्य में किसी भी प्रकार की सम्पत्ति को पोस्टर, होर्डिंग, बैनर, दीवार लेखन आदि के द्वारा विरूपित किया जाना प्रतिबंधित है।
उक्त के आलोक में उन्होंने सभी संबंधित को सूचित किया कि यदि सार्वजनिक परिदृश्य में सरकारी, अर्द्धसरकारी, सार्वजनिक अथवा निजी सम्पत्ति पर पोस्टर,बैनर, होर्डिंग अथवा दीवार लेखन इत्यादि के माध्यम से विरूपण का कार्य किया गया है, तो उसे अविलंब हटा लें अन्यथा संबंधित पर इस आशय की प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। साथ ही उक्त को हटाने की कार्रवाई करते हुए इस पर होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति संबंधित व्यक्तियों /संस्थानों आदि से वसूली कर की जायेगी।

Related posts

उत्तराखंड:सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने किया आपातकालीन परिचालन केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

5 सितंबर 2023 को ब्राजील की नौसेना के प्रतिनिधिमण्डल का दिल्ली दौरा।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की शुभकामनाएँ दी।

rktvnews

उत्तराखंड:लोकसभा चुनाव के लिए 13 हजार 250 वाहनों का किया जा चुका अधिग्रहण:मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एर्नाकुलम में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

प्रिया सग्गी को “क्वीन ऑफ़ द वर्ल्ड का क्राउन” जीत मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर मिला दिल को रोमांचित करने वाला वेलकम।

rktvnews

Leave a Comment