आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 मार्च।महागठबंधन द्वारा पटना के गांधी मैदान में 03 मार्च को आयोजित जन-विश्वास महारैली के अपार सफलता पर राजद के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य लालदास राय ने भोजपुर समेत पूरे बिहार से पटना आए और समर्थन देने के लिए जागरूक मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। लाखों लाख की संख्या में उमड़ती भीड़, लालू यादव और तेजस्वी यादव के जय घोष से पूरी राजधानी पटना पट गयी।ऐसी ऐतिहासिक भीड़ देखकर लोग किंकर्त्तव्यविमूढ़ हो गये। चर्चा तेज रही की एक युवा लालू का लाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव किस प्रकार मज़े राजनीतिज्ञ की तरह महारैली में अपनी धाकड़ छाप छोड़ी। पूर्व एमएलसी एवं सामाजिक कार्यकर्ता लाल दास राय अपनी बातों को तार्किक और वेवाक ढंग से अपने उदगार को रखा।
श्री राय ने कहा कि यह रैली जनता मे विश्वास जगा गई कि अब नीतीश कुमार की पलटी मार व्यवस्था से निजात मिलेगी और श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व मे बिहार मे स्थिर एवं जन कल्याणकारी सरकार मिलेगी। उससे पहले लोकसभा चुनाव मे बिहार से एन.डी.ए.का सफाया कर केन्द्र मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
इन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार के सत्रह महीने के कार्यकाल में उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्य ने लोगों में उम्मीद और विश्वास को बढ़ाया है! उनके कार्य को पूरे देश ने देखा है ।जिस तेजी से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों में लगभग 5 लाख नियुक्तियां हुई काफी काबिले तारीफ है। लेकिन दुर्भाग्य है सरकार अपनी कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी। और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से पलटी मार गए ।श्री राय ने कहा कि जन-विश्वास रैली में हर जिलों में तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रति लोगों में जो उल्लास और जुनून देखने को मिलता था वह काबिले तारीफ है। बारिश एवं मौसम के मिजाज को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पूरा एनडीए कुनबा खुश हो रहे होंगे लेकिन बिहार के लोगों का श्री तेजस्वी यादव के प्रति विश्वास एवं उम्मीदें मौसम का मिजाज भी डिग्गा नहीं सकी। महारैली में भोजपुर जिले से भी राजद, बामदल एवं कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं सहयोग से काफी लोगों ने महारैली में हिस्सा लिया ।संदेश के विधायक श्रीमती किरण देवी एवं पूर्व विधायक श्री अरुण यादव,युवा नेता श्री सोनू कुमार राय और शाहपुर के विधायक श्री राहुल तिवारी भी काफी समर्थकों के साथ महारैली में दिखे।
