RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

दरभंगा (बिहार) 05 मार्च।राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मार्च 2024 की तैयारी को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ सोमवार को समीक्षात्मक बैठक की।
उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से कहा कि वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर से हर संभव प्रयास करें, पक्षकारों के साथ प्रि-काउंसलिंग कर मामले को समाप्त करायें
उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति लोक अदालत के बेंच में किया जाता है,उनका दायित्व बढ़ जाता है। लोक अदालत के दौरान पक्षकारों को समझाना,उनके संदेह को दूर करना और मामले को निपटाने जैसे कार्य एक साथ करना होता है।
उन्होंने कहा कि जारी किए गए नोटिस के आधार पर उत्पाद विभाग, विद्युत विभाग, बैंक ऋण जैसे मामलों के ज्यादा निपटारे की संभावना है ।
उन्होंने कहा कि पक्षकार भी लोक अदालत में आ सकते हैं, जिनका मुकदमा सुलहयोग्य है और सुलह भी हो गया है परंतु उन्हें नोटिस नहीं मिला है। ऐसे मुकदमों की फाईल ऑन स्पॉट मंगाकर मुकदमे को समाप्त किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रयास यह होना चाहिए कि पिछले लोक अदालत की तुलना में इस बार बेहतर परिणाम आये।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव सहित दरभंगा सदर के सभी न्यायिक अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : मोटरसाइकिल दुर्घटना मे एक जख्मी! ससुराल जाने के दौरान हुई दुर्घटना।

rktvnews

केंद्र ने तकनीकी वस्त्र के लिए समर्पित स्टार्टअप दिशानिर्देशों को स्वीकृति दी।

rktvnews

उज्जैन:नाग पंचमी पर भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मध्य रात्रि में खुले पट।

rktvnews

सीतामढ़ी से जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर ने राजद के अर्जुन राय को दी मात।

rktvnews

विलक्षण समालोचक और अद्भुत अध्येता था डा नन्द किशोर ‘नवल’ : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायु सेना कमांडरों से कहा कि वे रक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए उभरते हवाई युद्ध के रुझानों का विश्लेषण करें और उनसे शिक्षा ग्रहण करें।

rktvnews

Leave a Comment