RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:आम आदमी पार्टी ने गिरिराज सिंह का किया पुतला दहन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 सितंबर। बुधवार को आम आदमी पार्टी भोजपुर ने आम आदमी पार्टी बेगूसराय के पूर्व जिलाध्यक्ष मो सैफी को केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह द्वारा हमला करने के झूठे आरोप में जेल भिजवाने के खिलाफ गिरिराज सिंह का पुतला दहन आरा स्टेशन परिसर में किया। वक्ताओं ने कहा कि अपने क्षेत्र और पुल पुलियों के गिरने की शिकायत लेकर और जनता की समस्याओं के समाधान हेतु मो सैफी सांसद के जनता दरबार में गये थे जहाँ सांसद ने कहा कि हम आपके सांसद नहीं हैं जब सैफी ने इस बात का विरोध किया तो सांसद समर्थक ने उनसे मारपीट की और पुलिस से झूठी एफआईआर करा जेल भेजवा दिया। गिरिराज सिंह ने उसके बाद सांप्रदायिक रंग वाले बयान भी जारी किये जो लोकतंत्र के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है। हमेशा गिरिराज सिंह सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाकर अपनी रोटी सेंकना चाहते हैं जो भाजपा की भी राजनीति है। आम आदमी पार्टी को भाजपा अपना दुश्मन नंबर एक मान चूकी है और लगातार दमनात्मक कारवाई आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कर रही और यह घटना भी उसकी ही एक कड़ी है। बिहार भर में आज आप कार्यकर्ताओं ने गिरिराज सिंह का पुतला दहन कर गिरिराज सिंह और भाजपा के घटिया मानसिकता का विरोध और उससे लडने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महेंद्र शर्मा, कृष्ण मोहन ठाकुर, राजेन्द्र सिंह त्यागी,अंकित कुमार, प्रमोद कुमार, अमित कुमार सिंह, विजय कुमार, विरेन्द्र कुशवाहा, ओमप्रकाश सिंह, रमेश कुशवाहा, किशोरी शर्मा और अन्य शामिल थे।

Related posts

चिराग

rktvnews

पटना:कीर्त्यानंद सिंह जैसे उदारमना राजाओं ने साहित्य और संस्कृति को जीवित रखा : दीक्षित

rktvnews

बिहार: दरभंगा:केंद्रीय टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने सैनिक सम्मान समारोह को किया संबोधित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कल्याण विभाग तथा आईटीडीए द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्ट्रॉबेरी की फसल ने किसान बाबूलाल पाटीदार की आर्थिक स्थिति को किया मजबूत।

rktvnews

Leave a Comment