RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह के अवसर पर ₹46.78 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड) 05 मार्च।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मंगलौर में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह के अवसर पर ₹46.78 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें ₹45.62 करोड़ लागत की 21 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹1.16 करोड़ की 8 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवंटित आवासों की चाबी, गैस कनेक्शन के साथ स्वयं सहायता समूहों को दी जाने वाली धनराशि के चेक, पीएम मातृ वंदन योजना के पात्रों को महालक्ष्मी किट, प्रदान किए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकास की मुख्य धारा से समाज के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाएं तथा सुविधाएं पहुँचे, यही ध्येय लेकर सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका एक ही लक्ष्य है उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाना। अपने इसी ध्येय की प्राप्ति के लिए हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरक मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु अनेक काम किये गए हैं। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से देश का हर व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है।

Related posts

मर्सी’ का ट्रेलर बना चर्चा का विषय — निष्क्रिय इच्छामृत्यु और मानवीय गरिमा पर संवेदनशील संवाद; फिल्म 24 अप्रैल को होगी रिलीज़।

rktvnews

रायपुर : सशस्त्र सैन्य प्रदर्शनी युवाओं के लिए प्रेरणा का अद्वितीय स्रोत: राज्यपाल

rktvnews

जिला समन्वय समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी ने दिए कई निर्देश, खंनुआ नाले पर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी!टास्क फ्लो ऐप को लांच किया गया।

rktvnews

नूतन मंगल वर्ष पर की गई मंगल कामना।

rktvnews

भोजपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय में कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

17 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment