RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: 14 सितंबर को जिले के हर प्रखंड में बिजली बिल में सुधार हेतु लगेगा कैंप।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 सितंबर।बिजली बिल में सुधार करने और खराब मीटर को बदलने के लिए 14 सितंबर (शनिवार) को भोजपुर जिला के हर प्रखंड में कैंप लगेगा। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के जीएम राजस्व अरविंद कुमार ने कहा कि बिजली कंपनी के हेल्प लाइन नंबर-1912 पर बिलिंग और मीटर खराब होने की लगातार शिकायत मिल रही है। इस समस्या के निदान के लिए ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर समस्या का निष्पादन करने का निर्णय लिया गया। विद्युत कार्यपालक अभियंता, आरा अमरेन्द्र कुमार के द्वारा बताया गया की विपत्र में त्रुटि मुख्यतः गलत रीडिंग, एकमुश्त रीडिंग, गलत औसत, खराब मीटर एवं अन्य कारणों से होती है, जिससे की उपभोक्ता चाहकर भी विपत्र का भुगतान नहीं कर पाते हैं। कैम्प में प्राप्त शिकायत के संबंध में यह प्रयास रहेगा कि स्थल पर ही अधिकाधिक नियमानुसार सुधार कर दिया जाय। जो उपभोक्ताओं का सुधार कैम्प स्थल पर संभव नही है उनका विपत्र निरीक्षण के पश्चात अधिकतम सात दिनों के अंदर सुधार करते हुए सुधारा गया विपत्र उपभोक्ता को हस्तगत करा दिया जाएगा। उक्त शिविर मे विद्युत विभाग के कर्मी, बिलिंग एजेंसी के मीटर रीडर, ई वॉलेट अथवा मनी रसीद के साथ उपलब्ध रहेंगे एवं उपभोक्ताओं से भुगतान भी प्राप्त करेंगे। जो व्यक्ति अभी तक कृषि कार्य या घरेलु कनेक्शन नही लिए हैं वह ऊक्त तिथि को आवश्यक कागजात के साथ शिविर में उपस्थित हों, उन्हें नया कनेक्शन प्रदान करने हेतु अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

देवघर:राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का समाहरणालय परिसर में आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में गढ़वा ने पार किया अहम चरण, अब सत्यापन और डिजिटाइजेशन पर पूरा फोकस।

rktvnews

साहित्यकार गोकुल सोनी “अंबिका प्रसाद वर्मा दिव्य पुरस्कार” से किए गए सम्मानित।

rktvnews

तेरी गुल्लक में लागा चोर रामलला जाग जरा!

rktvnews

नववर्ष का सैटेलाइट एक्सपोसैट एक से अधिक संस्थानों के ‘संपूर्ण विज्ञान’ के संयुक्त प्रयास का प्रतीक।

rktvnews

कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अशोक राम ने पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

Leave a Comment