RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सारण:जिला पदाधिकारी द्वारा द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में लोक शिकायत के 11 मामलों की सुनवाई करते हुए निवारण हेतु दिया गया निदेश।

RKTVNEWS/सारण (छपरा) 01 मार्च।जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा आज कार्यालय कक्ष से बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई तथा निवारण हेतु संबंधित लोक प्राधिकार को आवश्यक निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 11 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 07 मामलों पर अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 04 मामलों में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Related posts

सामाजिक समीकरण को छिन्न-भिन्न कर रहा वर्चस्ववाद का सिद्धांत।

rktvnews

भोजपुर : एनडीए प्रत्याशी के चुनाव की तैयारी हेतू प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित! शाहपुर मे हुआ कार्यक्रम

rktvnews

मुख्यमंत्री द्वारा “अभियान बसेरा” के तहत पर्चा वितरण।

rktvnews

रामगढ़:जिला अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर खेल स्टेडियम निर्मित करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना:पूर्वजों को याद कर उनके आदर्शों पर चलना सच्ची श्रद्धांजलि : प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन

rktvnews

Leave a Comment