RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री से बात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 02 नवंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ग्रीस के प्रधानमंत्री महामहिम किरियाकोस मित्सोटाकिस की ओर से एक टेलीफोन कॉल प्राप्त हुई।
प्रधानमंत्री मित्सोटाकिस ने भारत के आम चुनाव में दोबारा निर्वाचित होने पर प्रधानमंत्री मोदी को हार्दिक बधाई दी।
दोनों नेताओं ने हाल के उच्चस्तरीय आदान-प्रदान के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों में आई गति की सराहना की तथा भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।
दोनों नेताओं ने इस वर्ष की शुरुआत में प्रधानमंत्री मित्सोटाकिस की भारत यात्रा के बाद व्यापार, रक्षा, नौवहन और कनेक्टिविटी सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की।
दोनों नेताओं ने आईएमईईसी और पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों सहित विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
दोनों नेता एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

Related posts

भारत निर्वाचन आयोग ने 2009 बैच की आईएएस आर. गजलक्ष्मी को लगाया भिवानी-महेंद्रगढ़ लोस का सामान्य पर्यवेक्षक ।

rktvnews

शास्त्रीय संगीत का श्रवण अमृतपान की अनुभूति के समान है : बक्शी विकास

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अब तक जनपद में सबसे अधिक 252जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न।

rktvnews

मुंद्रा में शुरू हुई अदाणी की कॉपर यूनिट।

rktvnews

भोपाल:गोसेवा, संस्कृति और जन-जागरूकता का संगम।

rktvnews

बक्सर:जिला अभियोजन की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment