RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

सीतामढ़ी:आगामी लोकसभा निर्वाचन –2024 में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के मद्देनजर जिला स्वीप कोषांग की की गई बैठक।

सीतामढ़ी/बिहार 27 फरवरी।लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा ने आज अपने कार्यालय कक्ष में स्वीप कोषांग की बैठक की एवं कोषांग में शामिल सभी पदाधिकारियों को जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को गति देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बनाए गए स्वीप प्लान एवं कैलेंडर को इंप्लीमेंट करने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक वोटर विशेष कर युवा एवं महिला मतदाता जागरुक होकर मतदान के दिन अपना मत देते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें।
जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को सम्पूर्ण जिला में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया है। उन्होंने अंतर्विभागीय समन्वय के साथ-साथ सभी स्टेकहोल्डर्स यथा नागरिक समाज, संस्थाओं, मीडिया, विभिन्न एजेंसियों, संगठनों एवं समूहों का सहयोग लेने का भी निदेश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निदेशों के अनुरूप मतदाताओं के बीच निर्वाचन प्रक्रिया विशेषकर निर्वाचक सूची में नाम होने एवं मतदान करने के संबंध में जानकारी प्रदान करने तथा उन्हें संविधान द्वारा प्रदत्त सार्वभौम वयस्क मताधिकार के प्रयोग हेतु जागरूक करने का कार्य वृहत स्तर पर एवं तेजी से किया जाए।

Related posts

बागपत:जनपद के 1338 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष कन्या पूजन कार्यक्रम किए गए आयोजित।

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा!शुद्ध मतदाता सूची बनाएं बीएलओ:जिलाधिकारी

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समावेशिता पर बल।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने बुनियादी विद्यालय से आई0टी0आई0 तक पथ प्रमंडल बक्सर द्वारा निर्माणधीन पथ के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment