RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर डीएम ने किया कोईलवर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 मई। शुक्रवार को जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा कोईलवर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धनडीहा पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का जायजा लिया,जहां आधारभूत संरचना एवं केंद्र में उपलब्ध सभी बुनियादी सुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी ने डीपीओ, आईसीडीएस को निर्देशित किया कि सभी सुविधाएं ससमय और गुणवत्तापूर्वक उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही उन्होंने नए आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया तथा मनरेगा पी.ओ. को जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। भदवर पंचायत में निर्मित मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का भी उन्होंने निरीक्षण किया और केंद्र में बच्चों को उपलब्ध सुविधाओं को शीघ्र सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने राजपुर पंचायत स्थित क्लस्टर योजना का भी मुआयना किया। उन्होंने क्लस्टर में जिला खनन कोष से निर्माणाधीन जीविका भवन, खेल का मैदान,विद्यालय का निरीक्षण किया।साथ ही निर्माणाधीन मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र में सभी आवश्यक बुनियादी सेवाओं की उपलब्धता को लेकर पीओ, मनरेगा एवं डीपीओ, आईसीडीएस को त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर डीपीओ, आईसीडीएस, मनरेगा पी.ओ., प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी/कोईलवर समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल तथा इसके परिणाम का प्रकाशन या प्रचार 19 अप्रैल से एक जून तक पूर्णत: प्रतिबंधित,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी।

rktvnews

भोजपुर: पंचायती राज विभाग-सह-जिला प्रभारी मंत्री, केदार प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

सारण:मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत बस क्रय करने हेतु पांच लाख रुपए की राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

रमाला सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड में की गई साधारण सभा।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में बासुकीनाथ मंदिर से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment