RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

“प्रयास एक कोशिश बदलाव” संस्था का प्रथम स्थापना दिवस संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 20 जुलाई।सामाजिक संगठन, *प्रयास एक कोशिश बदलाव का* प्रथम स्थापना दिवस रेड क्रॉस सोसाइटी सभागार में आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता कुमार प्रतीक ने की। बतौर मुख्य अतिथि महापौर इंदु देवी, विशिष्ट अतिथि डा दिनेश प्रसाद सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन द्वारा उपस्थित अतिथियों को एक पेंटिंग ,और मां आरण्य देवी का चुनरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव कुमार मंगलम तथा धन्यवाद कोषाध्यक्ष पुलकित साह ने किया। मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए महापौर श्रीमती इंदु देवी ने संगठन के प्रथम स्थापना दिवस पर सभी युवाओं का अभिनंदन और स्वागत है। आप सभी सामाजिक कार्यों के माध्यम से आम नागरिकों की सेवा कर रहे हैं जो अति सराहनीय है। मेरे लायक कोई काम हो तो बेझिझक मुझसे सहयोग ले सकते हैं । नगरनिगम शहर के विकास, सफाई,पेयजल, सड़क आदि के लिए लगातार चल रहा है। आप भी जुडकर चाहे तो नगर निगम के कार्यों में सहयोग कर सकते हैं।
वही डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने युवा पीढ़ी का हौसला अफजाई करते हुए कहा की युवा ही राष्ट्र शक्ति है,देश के भविष्य है। आप से समाज ,राज्य और राष्ट्र विकसित होता है। जरूरत है कि राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हैं आदर्श नागरिक बनकर कार्य करें। पर्यावरण प्रेमी आनंद कुमार ने कहा कि केवल सरकार के भरोसे बैठना कि हमें सरकार शिक्षा, सफाई ,रोजगार ,नौकरी ,देगी उचित नहीं है। अपने लिए, अपने स्वरोजगार के लिए भी प्रयास करना पड़ेगा।नेहरू युवा केंद्र की डीवाईसी निकिता सिंह ने कहा की नेहरू युवा केंद्र भी हर तरह के सामाजिक और राष्ट्रीय कार्यों में अपनी सहभागिता निर्वहन कर रहा है ।सभी युवा नेहरू युवा केंद्र के साथ मिलकर काम करें तो मुझे बहुत खुशी होगी।इस मौके पर खिलाड़ियों के लिए टी-शर्ट का भी वितरण हुआ।
प्रमुख उपस्थिति में नवीन राय, विवेक कौशिक, क्रिकेट कोच कुमार विजय, क्लब के अध्यक्ष कुमार प्रतीक, सचिव कुमार मंगलम, कोषाध्यक्ष पुलकित शाह,मृत्युंजय,पीयूष, साक्षी, ऐनी बेसेनट, कुंदन, निशांत, नमन, राहुल, मंदीप, कुमार विजय इत्यादि लोग मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर: राजनीति के शिकार बने वीर बांकुड़ा,अनावरण की प्रतीक्षा में है बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा।

rktvnews

दरभंगा:आदर्श आचार संहिता के अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर जिला स्तर पर “स्थायी समिति” का किया गया गठन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित जन सेवा केंद्रों के सम्बंध की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:अधिकारी और सुरक्षा जवानों के 500 पदों पर नियुक्ति हेतु रोजगार शिविर 9 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक होगी आयोजित।

rktvnews

मेजर जनरल हर्ष छिब्बर ने कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, सिकंदराबाद के कमांडेंट का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर:संगठन हित में महासभा के सभी कार्य विधिवत रूप से संचालित होगें: जिलाअध्यक्ष प्रो एस एन सहाय

rktvnews

Leave a Comment