RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान से जुड़ने का आह्वाहन किया।

नई दिल्ली/ पीआईबी,27 फरवरी।केंद्रीय सूचना और प्रसारण व युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज सभी से ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान में शामिल होने और युवा मतदाताओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया।
अनुराग सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के एक पोस्ट में ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान गान को साझा किया।
अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने कहा: “जैसा कि देश लोकतंत्र के अपने सबसे बड़े त्योहार के लिए तैयार हो रहा है, हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने हालिया ‘मन की बात’ कार्यक्रम में एक स्पष्ट आह्वाहन किया था, मैं आप सभी से #MeraPehlaVoteDeshKeLiye अभियान में शामिल होने और युवा मतदाताओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध करता हूं।
अभी#MeraPelahVoteDeshKeLiye गान को सुनें और इसे सभी के साथ साझा करें।
आइए, इस अभियान को अपने तरीकों और शैलियों के माध्यम से आगे बढ़ाएं।
आइए, इस जिम्मेदारी को स्वीकार करें और ऑनलाइन @mygovindia और कॉलेजों में हमारी सामूहिक आवाज की शक्ति का उत्सव मनाएं!

Related posts

बक्सर:छात्र एवं छात्राओं के बीच आयोजित किया गया वन्य जीव जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में बच्चों का जांच और आपरेशन के लिए दिया गया प्रशिक्षण:ए सीएमओ भोजपुर डा के एन सिन्हा

rktvnews

भोजपुर: माले ब्रांच कमिटी ने मनाया पार्टी स्थापना दिवस,देश की अप्रत्यक्ष गुलामी पर जताई चिंता।

rktvnews

आरा के रमना मैदान में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु कर रहे है श्री राम की झांकी के आने का इंतजार।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की, प्राथमिकता के आधार पर तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

आरा के एक्सिस बैंक में डकैती।

rktvnews

Leave a Comment