RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में बच्चों का जांच और आपरेशन के लिए दिया गया प्रशिक्षण:ए सीएमओ भोजपुर डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 06 नवंबर।आज जिला स्वास्थ्य समिति भोजपुर के सौजन्य से एक प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की शुरुआत एसीएमओ भोजपुर डॉ के एन सिन्हा की अध्यक्षता में प्रारंभ किया गया।
यह प्रशिक्षण शिविर 6/7 नवंबर एवं 8/ 9 नवंबर को दो सत्र में आयोजित की जारही है । डा सिन्हा ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के स्वास्थ्य की एक रेख के साथ-साथ गंभीर बीमारियों ,खासकर जन्मजात हृदय रोग के देखभाल, इलाज एवं ऑपरेशन की भी व्यवस्था पटना में ही अब की जा रही है।
डा सिन्हा ने बताया पहले यह ऑपरेशन गुजरात के एक अस्पताल में होता था। कुपोषित बच्चों को पोषण केंद्र सदर अस्पताल कैंपस में रखकर बच्चों का इलाज और पोषण 15 से 21 दिनों तक किया जाएगा ।जिसमें निशुल्क बच्चों का देखभाल करना और अभिभावक को भी कुछ रकम प्रतिदिन के हिसाब से दी जाएगी ।
इस तरह से बच्चों के सर्वांगीण स्वास्थ्य की देखरेख के लिए प्रशिक्षण की शुरुआत आज किया गया। शिविर में डॉक्टर सिन्हा के अलावा डॉ पंकज और डॉ यश कुमार ने करीब 28 स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया।

Related posts

केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने एनडीडीबी आनंद में जी20 के कृषि कार्य समूह के तहत सतत पशुधन परिवर्तन पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

rktvnews

रूस के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

पिथौरागढ़ के सीमांत गांव-क्षेत्रों में जल्द ही लोगों को बेहतर संचार सुविधाएं मिलेंगी! नेटवर्क विहीन गांव क्षेत्रों को चिन्हित कर संचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने की कवायद तेज।

rktvnews

चतरा:पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने किया खैवा बंदारू जलप्रपात का निरीक्षण।

rktvnews

आत्मिक शांति का मार्ग है जरूरत मंदो की सेवा-अमरदीप कुo जय

rktvnews

जबलपुर के विद्युत नेटवर्क को मिली नई सुदृढ़ता।

rktvnews

Leave a Comment