RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की, प्राथमिकता के आधार पर तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)13 जून। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने विभिन्न विभागों के कार्यों की अद्यतन स्थिति की प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों को आने वाले समय के लिये
प्राथमिकता निर्धारित करते हुये तीव्र गति से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिये पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता से कार्य करें। सात निश्चय 2 के तहत जो भी बचे हुये कार्य हैं, उसे तेजी से पूर्ण करें। सभी जगह पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित रखें। हर घर नल का जल का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो और इस योजना का अनुरक्षण ठीक ढंग से हो इस पर विशेष ध्यान रखें। हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिये जो कार्ययोजना बनायी गयी है, उसे जल्द पूर्ण करें ताकि किसानों को कृषि कार्य में सुविधा हो और उन्हें इसका लाभ मिले। उन्होंने कहा कि स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने तथा किसानों को दिये जाने वाले कृषि फीडर के कनेक्शन का कार्य तेजी से पूर्ण करें। सभी जिलों में उद्योगों की स्थापना होनी चाहिये। गांव-गांव तक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करें। हमलोग खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। खिलाड़ियों को पंचायत स्तर तक सुविधायें मिलनी चाहिये। पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है ताकि लोगों को अत्याधुनिक एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीन नवीन, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, पुलिस महानिदेशक आ०एस० भट्ठी, विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, गृह, स्वास्थ्य एवं पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव बिनोद सिंह गुंजियाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय चन्द्रशेखर सिंह उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

देवघर कॉलेज परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

rktvnews

पबित्रा मार्गेरिटा ने वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

राजस्थान किसान महोत्सव का समापन! किसानों और पशुपालकों का कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

rktvnews

मंत्रिमंडल ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा इथेनॉल की खरीद व्‍यवस्‍था को मंजूरी दी।

rktvnews

भारतीय नवीकरणीय उर्जा कंपनी – एसीएमई और जापानी भारी उद्योग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आईएचआई के बीच भारत से जापान के लिये हरित अमोनिया आपूर्ति के एक बड़े समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

rktvnews

Leave a Comment