RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

सारण:आगामी लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

मतदान केंद्रों की स्थिति की ली गई जानकारी, मतदान केंद्रों की भेद्यता मानचित्रण के साथ साथ मतदान तिथि तक उनके समस्त कर्तव्यों के बारे में बिंदुवार दी गई जानकारी।

सारण/छपरा 23 फरवरी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने आज आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के अवसर पर सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत प्रतिनियुक्ति किए गए सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।
सोनपुर अनुमंडल के परसा एवं सोनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रतिनियुक्त किए गए सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी से एक-एक कर सम्बद्ध मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई।
सभी पदाधिकारियों को अभी से लेकर चुनाव समाप्ति तक उनके कर्तव्यों एवं दायित्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उन्हें संबद्ध मतदान केंद्रों की भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ सामाजिक स्थिति के संबंध में भी विस्तृत आसूचना संकलन सुनिश्चित करने को कहा गया। जमीनी वस्तु स्थिति के आधार पर वल्नरेबल (भेद्य) व्यक्ति, समूह, टोले की पहचान करने के साथ साथ भेद्यता के कारक तत्वों की भी पहचान सुनिश्चित करने को कहा गया। भेद्यता का मानचित्रण कैसे करें, इस संबंध में स्पष्ट एवं विस्तृत जानकारी दी गई।
सभी सेक्टर पदाधिकारियों को संबद्ध मतदान केंद्रों का लगातार भ्रमण कर सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करते रहने को कहा गया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी ने नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत जिला गंगा समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष ने चित्तौड़गढ़ में किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण।

rktvnews

आपसी सौहार्द एवं भाईचारा सामाजिक एकता की कडी – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

बक्सर:डीएम ने पंचायत सरकार भवन केसठ में लगाया जनता दरबार।

rktvnews

लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण मे मतदान का प्रतिशत घटा।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम दिवस के अवसर पर असम के लोगों को शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

Leave a Comment