RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष ने चित्तौड़गढ़ में किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण।

जयपुर/ राजस्थान 09 जून। राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेन्द् सिंह जाड़ावत ने शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ जिले की देवरी ग्राम पंचायत में आयोजित महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आने वाले हर पात्र लाभार्थी को पूर्ण सुविधा के साथ लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।
श्री जाड़ावत ने महंगाई राहत कैंप में आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और इनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित करते हुए आमजन से अधिकाधिक संख्या में पंजीकरण करवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से आमजन को राहत देने के लिये महंगाई राहत कैंप लगाये जा रहे हैं।

Related posts

दुमका:मलूटी पर्यटन क्षेत्र में सुदृढ़ होगी प्रकाश व्यवस्था, ट्रांसफॉर्मर अधिष्ठापन कार्य 14 जनवरी तक पूर्ण करने का निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन भाकपा (माले ) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने आरा शहर में किया तूफानी दौरा।

rktvnews

भोजपुर : आगामी 9 मार्च के राष्ट्रीय लोक अदालत के जागरूकता रथ को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. के. एस. सोमशेखर को राज्यसभा सचिवालय में सचिव के पद पर किया नियुक्त।

rktvnews

देवघर:”सतर्क चालक, सुरक्षित जीवन” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

पौधारोपण से मिलेगी जलवायु परिवर्तन से निजात-आनंद

rktvnews

Leave a Comment