RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण मे मतदान का प्रतिशत घटा।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 27 अप्रैल। लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के द्वितीय चरण के अंतर्गत बिहार के पाँच संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 – किशनगंज, 11- कटिहार, 12- पूर्णिया, 26 – भागलपुर और 27 – बांका मे 26 अप्रैल को हुए मतदान में मतदान का प्रतिशत घटा है। 58.58 प्रतिशत निर्वाचकों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया जबकि पिछले लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 में 62.92 प्रतिशत मतदान हुआ था। किशनगंज में इस बार 64% तो पिछली बार 66.35 प्रतिशत, कटिहार में इस बार 64.60 प्रतिशत तो पिछली बार 67.62 प्रतिशत, पूर्णिया में इस बार 59.94 प्रतिशत तो पिछली बार 65.37 प्रतिशत, भागलपुर में इस बार 51% तो पिछली बार 57.17 प्रतिशत, बांका में इस बार 54% तो वहीं पिछली बार 58.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। द्वितीय चरण के चुनाव मे मतदान केंद्रों की कुल संख्या 9322 तथा मतदान केंद्र स्थलों की कुल संख्या 5434 थी। इस चरण के चुनाव में सामान्य प्रेक्षकों की संख्या 5, अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण हेतु प्रेक्षकों की संख्या 6, पुलिस प्रेक्षकों की संख्या 3, माइक्रो प्रेक्षकों की संख्या 1203, मॉडल मतदान केंद्रों की संख्या 37, पूर्णरूपेण महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्रों की संख्या 29 थी। द्वितीय चरण के निर्वाचन में रिजर्व सहित कुल 11887 कंट्रोल यूनिट, 11769 बैलेट यूनिट तथा 12665 वीवीपीएटी का उपयोग हुआ। इसमें से 59 कंट्रोल यूनिट, 53 बैलट यूनिट तथा 188 वीवीपीएटी मॉक पोल के दौरान बदले गये। 36 कंट्रोल यूनिट, 36 बैलट यूनिट तथा 275 वीवीपीएटी मॉक पोल के पश्चात बदले गए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतू 1 एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। पीडब्ल्यूडी द्वारा संचालित मतदान केंद्रों की संख्या 29 थी। 4837 मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग किया गया। इस चरण में कुल 50 अभ्यर्थियों ने अपना किस्मत अजमाया। जिसमें से पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 47 तथा महिला अभ्यर्थियों की संख्या 3 है। इस चरण में कुल सामान्य निर्वाचकों की संख्या 93,96,298 है जिसमें पुरुषों की संख्या 48,81,437, महिलाओं की संख्या 45,14,555 तथा थर्ड जेंडर की संख्या 305 है। सेवा निर्वाचकों की कुल संख्या 11,621 है जिसमें पुरुषों की संख्या 11,054 तथा महिलाओं की संख्या 567 है। द्वितीय चरण में कुल 11 मतदान केंद्रों पर विकास के विभिन्न मुद्दों पर मतदान बहिष्कार की सूचना प्राप्त हुई है। किशनगंज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के 56 – अमौर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 48,49,52,53, 54, 55, 109 एवं 110, भागलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के 153 – गोपालपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 92 एवं 93 और बांका लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के 157 – सुल्तानगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 192 पर मतदान बहिष्कार हुआ।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

इंदौर जिले के महू क्षेत्र में अवैध क्लिनिक सील, संचालक पर एफआईआर दर्ज।

rktvnews

देवघर:पेयजल व्यवस्था एवं उससे संबंधित समस्याओं की समीक्षा हेतु एक ऑनलाइन बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 फरवरी 24

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:नशामुक्ति के खिलाफ निकली रैली।

rktvnews

Leave a Comment