RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

आपसी सौहार्द एवं भाईचारा सामाजिक एकता की कडी – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

जयपुर/राजस्थान 18 सितम्बर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि आपसी सौहार्द एवं भाईचारा सामाजिक एकता की कडी है जो समाज को मजबूती प्रदान कर देश के विकास में सहायक सिद्ध होता है।
मंत्री जूली रविवार को अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मालाखेड़ा के वाल्मीकि मोहल्ले में वाल्मीकि भगवान मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन से हम प्रेम, सौहार्द व आपसी भाईचारे के साथ जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि रामायण के प्रसिद्ध रचयिता महर्षि वाल्मिकी आदि कवि के रूप में प्रसिद्ध हुए है। उनकी रचना रामायण महाकाव्य हम जीवन के सत्य व कर्तव्य से परिचित करवाता है। उन्होंने कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि ने प्रसिद्ध महाकाव्य रामायण के माध्यम से भगवान श्री राम की सत्य और कर्तव्य परायणता के मार्ग को जन-जन के लिए प्रशस्त किया।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बडी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:रामायण केंद्र ने समूचे भारत में किया 151 पुजारियों का सम्मान।

rktvnews

वेरा फार्मिगा और पैट्रिक विल्सन ने बताया, कॉन्ज्यूरिंग सीरीज़ में एड और लॉरेन वॉरेन की जोड़ी दर्शकों के लिए क्यों है इतनी खास।

rktvnews

बुनियादी ढांचा से जुड़े सभी क्षेत्रों में पिछले 9 साल परिवर्तनकारी रहे हैं: प्रधानमंत्री

rktvnews

एनटीपीसी ने छबड़ा ताप विद्युत संयंत्र की बिजली उत्पादन लागत घटाने और सुपरक्रिटिकल इकाइयों को जोड़ने के लिए राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (आरवीयूएनएल) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

रामगढ़:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नमामि गंगे योजना के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:योग-ध्यान व वैदिक शिक्षा डीएवी की विरासत रही है : प्राचार्या नूपुर ठाकुर

rktvnews

Leave a Comment