बक्सर/बिहार 14 जुलाई।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत जिला गंगा समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।
सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी के द्वारा पूर्व में आयोजित हुए बैठक में निर्गत किये गए आदेशो की समीक्षा की गई।जिला पदाधिकारी के द्वारा गंगा के तटवर्ती गावो में वृक्षारोपण हेतु स्थल चयन हेतु वनों के क्षेत्र अधिकारी को निदेशित किया गया। साथ ही स्कूलों में वृक्षारोपण हेतु जिला परियोजना अधिकारी, वनों के क्षेत्र अधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को निदेश किया गया।गंगा किनारे 2 पंचायतों में WPO निर्माण कार्य के पश्चात जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा बाकी बचे हुए 13 पंचायतों (जो गंगा से संबंधित है) उनमें में WPO निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, नोडल पदाधिकारी नमामि गंगे, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर,डुमरांव एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

