RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 139 भवनों का उद्घाटन व 192 भवनों का किया शिलान्यास।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 23 फरवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1, अणे मार्ग स्थित “संकल्प” में रिमोट के माध्यम से बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा राज्य पुलिस एवं कारा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु 459.52 करोङ रुपये की लागत से नवनिर्मित 139 भवनों का उद्घाटन तथा 996.53 करोङ रुपये की लागत से बनने वाले 192 भवनों का शिलान्यास किया। साथ ही कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना जांच एवं मुआवजा भुगतान हेतू परिवहन विभाग की ओर से पुलिस पदाधिकारियों को eDAR (Electronic Detailed Accident Report) सॉफ्टवेयर युक्त 1220 स्मार्ट मोबाइल फोन प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री ने सांकेतिक रूप से 5 पुलिस पदाधिकारियों पूजा कुमारी, पुष्पा कुमारी, हरि नारायण कुमार, राहुल कुमार एवं खुशबू खातून को स्मार्ट मोबाइल फोन प्रदान किया।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा राज्य पुलिस के लिए 419.06 करोङ रुपये की लागत से नवनिर्मित 114 भवनों का उद्घाटन किया गया। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा राज्य पुलिस के लिए 932.57 करोङ रूपये की लागत से बनाने वाले 173 भवनों का शिलान्यास किया गया। साथ ही भवन निर्माण विभाग द्वारा गृह विभाग (कारा एवं सुधार सेवाएँ) के लिए 40.46 करोङ रुपये की लागत से नवनिर्मित 25 भवनों का उद्घाटन किया गया। भवन निर्माण विभाग द्वारा गृह विभाग (कारा एवं सुधार सेवाएं) के लिए 63.96 करोङ रुपये की लागत से बनने वाले 19 भवनों का भी शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास कराया गया है और जो भी बचे हुए हैं कर रहे हैं, उसे तेजी से पूर्ण करें। सभी पुलिस थानों एवं पुलिस भवनों के ऊपर सोलर प्लेट लगवाएं ताकि सौर ऊर्जा का वहाँ उपयोग हो सके। सभी पुलिस भवनों एवं थानों को मेंटेन रखें तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस गश्ती निरंतर हो तथा गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व एवं निर्देशन में राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा कई पुलिस भवनों का निर्माण कार्य किया गया है। पिछले वर्ष निगम का टर्न ओवर 339 करोङ रुपये था जो इस वर्ष 500 करोङ रहने की संभावना है। वर्तमान में निगम कुल 2750 करोङ रुपये की योजनाओं पर कार्य कर रहा है। विगत तीन वर्षों में पांच पुलिस केन्द्र, स्वाभिमान बटालियन सहित 373 थानों, ओपी की स्वीकृति दी गई है।545 पुराने थानों एवं ओपी तथा 25 पुलिस केंद्रों में 540 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई है। वर्ष 2008 से अब तक 610 थानों एवं ओपी भवनों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। 327 थानों एवं ओपी भवनों का निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में है। नवगछिया पुलिस केन्द्र का आज उद्घाटन किया गया है। शेखपुरा एवं किशनगंज पुलिस केंद्र का निर्माण अंतिम चरण में है। अररिया पुलिस केंद्र और गोपालगंज पुलिस केंद्र का निर्माण शुरू हो गया है। मधुबनी एवं मधेपुरा पुलिस केंद्र निर्माण की प्रक्रिया शुरू है। बगहा पुलिस केंद्र के निर्माण की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
कार्यक्रम में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया जबकि पुलिस महानिदेशक सह अध्यक्ष बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा, भवन निर्माण एवं परिवहन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, बिहार होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा की पुलिस महानिदेशक शोभा अहोतकर, पुलिस महानिदेशक सह अध्यक्ष बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम विनय कुमार, परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार एवं विशेष सचिव के सुहिता अनुपम सहित अन्य वरीय अधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

भाजपा नगर ईकाई ने नगर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दलित बस्तियों में किया फलों का वितरण।

rktvnews

मॉरीशस के लुईस बंदरगाह पर आईएनएस सुनयना।

rktvnews

दरभंगा: बापू और शास्त्री की जयंती पर किया गया माल्यार्पण,दिलाई गई शपथ।

rktvnews

स्त्री की पीर…! :संदीपिका दीक्षित

rktvnews

दरभंगा:व्यय प्रेक्षक ने किया जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण और दिए कई निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment