RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

नारनौल:हरियाणा सीएम कप-2024 की तैयारीयों को लेकर खेल विभाग के प्रधान सचिव व निदेशक ने उपायुक्त के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग।

वीसी के दौरान मौजूद उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 23 फरवरी। सरकार की नीतियों की वजह से हरियाणा के युवा खेल की दुनिया में अपनी धाक इसी प्रकार बरकरार रख सकें इसी उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने हरियाणा सीएम कप-2024 कराने का फैसला लिया है। सबसे पहले खंड स्तर पर 28 फरवरी से यह प्रतियोगिताएं आरंभ हो रही है। इच्छुक खिलाड़ी हरियाणा स्पोर्ट्स डॉट जीओवी डॉट इन/सीएम-2024/ वेबसाइट पर 25 फरवरी तक पंजीकरण करवा सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज खेल विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव नवदीप वर्क तथा निदेशक यशवेंद्र सिंह के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद दी।
डीसी ने बताया कि राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल विजेता को 2 लाख तथा सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले को डेढ़ लाख रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा दो रनर अप को एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार भी दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 28 से 3 मार्च तक 14 से 23 आयु वर्ग के युवा 6 प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। यह प्रतियोगिता खंड स्तर पर होगी। इसके बाद विजेताओं को जिला स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। जो खिलाड़ी जिला स्तर पर विजेता रहेंगे उन्हें मंडल स्तर तथा उसके बाद विजेता रहने वालों को राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा।उपायुक्त ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में जिला महेंद्रगढ़ में हजारों युवा भाग लेंगे।

ये छह खेल प्रतियोगिता होंगी

हरियाणा खेल विभाग की ओर से होने वाले सीएम कप खेलकूद प्रतियोगिता के लिए जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इसमें मुख्य रूप से कबड्डी, वालीवाॅल, हैण्डबाल, खो-खो, फुटबाल व बास्केटबाल की प्रतियोगिताएं होंगी। यह प्रतियोगिता 28 फरवरी से 3 मार्च तक खण्ड स्तर पर होगी। उन्होंने बताया कि खण्ड स्तर पर विजेता टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 5 मार्च को भाग लेंगी। जिला स्तर की विजेता टीम 7 मार्च को मण्डल स्तर पर तथा यहां की विजेता टीम 9 मार्च को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर विजेता टीम को पदक, ट्राफी ओर नकद पुस्कार प्रदान किया जाएगा।

प्रतियोगिता के स्थान व तिथि की जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के स्थान व तिथि की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9990187006, 9467537262, पर या जिला खेल कार्यालय, नारनौल में व्यक्तिगत तौर पर सम्पर्क कर जानकारी ले सकते हैं। खिलाड़ी अपने-अपने प्रतियोगिता स्थल पर प्रातः 9 बजे अपना आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाण पत्र व फोटो साथ लेकर रिपोर्ट करेंगे। प्रतिभागी खिलाड़ी की आयु 1 जनवरी 2001 से 1 जनवरी 2010 के बीच होनी चाहिए।

Related posts

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- योजनाओं की जानकारी प्रभावी रुप से गांव-ढाणी तक पहुंच रही रवि, शोभा और राधिका ने जीती पुरस्कार राशि

rktvnews

25 दिसम्बर, सुशासन दिवस:देश के अप्रतिम नेता अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत का जश्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री 7 मार्च को श्रीनगर का दौरा करेंगे और ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

rktvnews

खैरागढ़:हरे-भरे कल का संदेश- “एक पेड़ मां के नाम 2.0” से खैरागढ़ में पर्यावरण का नया अध्याय।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में शहरी सहकारी बैंकों के अम्ब्रेला संगठन, नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) का उद्घाटन किया।

rktvnews

बक्सर: पथ निर्माण विभाग सचिव की अध्यक्षता में बक्सर जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं , राष्ट्रीय उच्च मार्ग 319 A एवं 120 के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment