RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बिहार में महिलाओं को दस हजार रुपये दे वोट खरीदने की कोशिश की जा रही है: विजेंद्र यादव

कोईलवर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 अक्टूबर। रविवार को संदेश विधानसभा क्षेत्र के कोईलवर में महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार दीपू सिंह के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक बिजेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महागठबंधन समर्थक, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बिजेंद्र यादव ने एनडीए पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “बिहार में महिलाओं को दस हजार रुपये देकर वोट खरीदने की कोशिश की जा रही है।” यादव ने आरोप लगाया कि यह राशि लोन के रूप में दी जा रही है, और जो महिलाएँ यह पैसा नहीं लौटा पाएँगी, उनका सिविल स्कोर खराब किया जाएगा।यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री तय करने का चुनाव है। यादव ने मतदाताओं से अपील की कि वे “लालटेन का हाथ मजबूत करें और राजद को वोट दें।”इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. रासिद उर्फ लड्डन ने कहा कि “पिछले चुनाव में हमलोग 50 हजार वोट से जीते थे, इस बार 80 हजार वोट के अंतर से जीत दर्ज करेंगे।” उन्होंने दावा किया कि अल्पसंख्यक समाज के 90 प्रतिशत वोट महागठबंधन को मिलेंगे।कार्यक्रम में स्थानीय राजद पदाधिकारी, समर्थक और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। उत्साह और जोश से भरे माहौल में कार्यकर्ताओं ने “लालटेन जिंदाबाद” और “तेजस्वी यादव जिंदाबाद” के नारे लगाए।

Related posts

रांची:माँ काली मंदिर बड़ा पूजा महोत्सव के आज दूसरे दिन एक लाख लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

rktvnews

भोपाल:सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया।

rktvnews

सृष्टि की रचना पर जीयर स्वामी जी महाराज ने डाला प्रकाश।

rktvnews

बक्सर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया मासिक ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण।

rktvnews

सारण:बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न वर्गों के मतदाताओं से बने अलग अलग डब्बों की समावेशी मतदाता जागरूकता ट्रेन के माध्यम से मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति किया गया जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment