RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह 25 फरवरी को आरा मे शहीद स्मारक के लोकार्पण के साथ धरहरा नहर के सौंदर्यीकरण का करेंगे शिलान्यास।

हसनबाजार स्टेशन पर पटना -सासाराम ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी।

आरा/भोजपुर 23 फरवरी। 25 फरवरी को केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद क्षेत्र के विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि ईं.धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री व्यस्त कार्यक्रमो के कारण हेलीकॉप्टर से आरा पहुंचेंगे और 3:30 बजे आरा स्थित सैनिक कल्याण वोर्ड मे एनटीपीसी के नेंगम सामाजिक दायित्व के तहत निर्मित भोजपुर जिला के वीर शहीदों के याद मे शहीद स्मारक का लोकार्पण के साथ-साथ धरहरा नहर के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास करेंगे।
सांसद प्रतिनिधि ने आगे बताया कि उसी दिन हसन बाजार के क्षेत्रो की जनता द्वारा बहुप्रतीक्षित मांग पर रेलवे मंत्रालय द्वारा स्वीकृत 03611-पटना-सासाराम पैसेंजर स्पेशल को 6:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।सांसद प्रतिनिधि ने जानकारी दिया कि हसनबाजार स्टेशन के लिए इसके अलावा दो ट्रेन 03671- आरा सासाराम मेमु स्पेशल और 03673- पटना-सासाराम मेमु स्पेशल ट्रेन का भी ठहराव हसनबाजार स्टेशन पर केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह के आग्रह पर रेलवे द्वारा किया गया है।उक्त तीनो ट्रेनो का हसनबाजार मे ठहराव से उस क्षेत्र के पचीस से अधिक गाँवो को आरा,पटना और सासाराम जाने के लिए सुविधा होगा।केन्द्रीय मंत्री द्वारा जिले का विकास लगातार किया जा रहा है।

Related posts

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देशभर में 52 करोड़ से ज़्यादा पौधे लगाए गए: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वाहन एवं सामग्री कोषांग की की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:दुष्कर्म के दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल कर कड़ी सजा मिले: राजेश्वर पासवान

rktvnews

नवादा:जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने जिला अभिलेखागार कार्यालय, नवादा का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

जीवन से जुड़ी रेखाएं।

rktvnews

राजस्थान:समाज और राष्ट्र के लिए जो कार्य करते हैं वही महान होते हैं:राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment