RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:आचार्य नरेंद्र देव की 68 वी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजली।

आरा/भोजपुर 19 फरवरी। आज स्वतंत्रता आंदोलन सेनानी,शिक्षाविद् ,आचार्य नरेंद्र देव की 68 वीं पुण्यतिथि पर समारोह सदर अस्पताल परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर सभी सम्मानित लोगो ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। माल्यार्पण कार्यक्रम में राकेश कुमार ,कौशल किशोर ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आज हमारे देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाना है तो युवा पीढ़ी को आगे आना होगा।
लालबाबू पासवान ने बताया कि आचार्य नरेंद्र देव समाजवादी चिंतक के साथ साथ अनेकों भाषा के जानकार राष्ट्रवादी लेखक भी थे।
समारोह को सम्बोधित करते हुए उमेश सिंह ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव ने आजादी के संघर्ष में जेल की यातनाएं बहुत करीब से देखा और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस विधायकी की सदस्यता से भी त्याग कर अपना राजनीतिक इतिहास बनाया है। जदयू नेता डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी ने आचार्य नरेंद्र देव के तैल चित्र के समक्ष अपने संबोधन में कहा की उनके आदर्श और मर्यादा की रक्षा के प्रति हम सभी सम्मानित साथियों को आज उनके पुण्यतिथि समारोह पर संकल्प लेना होगा की पुरानी राजनीतिक परंपरा की रक्षा के लिए युवा शक्ति को जागरूक करने के लिए जन संपर्क अभियान चलाना होगा। जो आज की वर्तमान राजनीतिक परिवेश में महामानव आचार्य नरेंद्र देव के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related posts

भारतीय वायु सेना के मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त।

rktvnews

गढ़वा:कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

rktvnews

एनपीए हैदराबाद के प्रशिक्षु आईपीएस पदाधिकारियों ने बिहार परिभ्रमण के दौरान पुलिस महानिदेशक आर एस भट्टी से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

देहरादून:पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा राउंड टेबल कांफ्रेंस आयोजित।

rktvnews

दिव्यांग उद्यमियों के सामान और कौशल को प्रदर्शित करने वाला दिव्य कला मेला भोपाल में शुरू।

rktvnews

दलितों के सम्मान का सौदा निजी स्वार्थ के लिए कर रहे चिराग पासवान:आदित्य पासवान

rktvnews

Leave a Comment