RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

आरा के महंत महिला महाविद्यालय में ऐतिहासिक पहल! अन्नपूर्णा सामुदायिक रसोई से निर्धन लोगो को कराया गया भोजन!

आइक्यूएसी के स्वयंसेवक छात्राओं की सेवा सराहनीय: प्राचार्या आभा सिंह।अच्छे ग्रेड के लिए प्रयास जारी:विजयश्री(नैक कोऑर्डिनेटर)

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा,)28 अप्रैल।महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय,आरा में आज आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बैठाकर भोजन कराया गया। ऐसा ऐतिहासिक पहल पहली बार प्राचार्या प्रो आभा सिंह और आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर विजयश्री के नेतृत्व में चलाया गया। इससे भी महत्वपूर्ण बात है कि इसकी तैयारी आइक्यूएसी स्वयंसेवक छात्राएं थी जिन्होंने सबसे सहयोग लेकर इस कार्यक्रम को सही अंजाम तक पहुंचाया,स्वयं खाना बनाया और स्वयं परोसा भी। इनके सहयोग में प्राचार्य तथा कोऑर्डिनेटर स्वयं लगी रही।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या द्वारा स्वयं खाना खिला कर किया गया।श्रीमती सिंह ने बताया कि नेट ग्रेडेशन के लिए पठन-पाठन के अतिरिक्त विशेष गतिविधियां आवश्यक है जिसमें सामुदायिक रसोई ,जिसे अन्नपूर्णा के नाम से प्रारंभ किया गया जो प्रति चार माह पर किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में स्वयंसेवकों की सहभागिता सुनिश्चित करना ,सामूहिक दायित्व का निर्वहन करना तथा समाज में पिछड़े और कमजोर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक बनाते हुए इन्हें कॉलेज की गतिविधियों से अवगत कराना भी है। मैं अपने कोऑर्डिनेटर विजय श्री, सहयोगी शिक्षक और कर्मचारियों तथा खासकर स्वयं सेवी छात्राओं को हृदय से बधाई देती और इनके कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करती हूं ।
वहीं नेट कोऑर्डिनेटर प्रो विजयश्री ने कहा कि स्वयं सेवकों की ग्रुप में अनेक लड़कियां हैं जिसके माध्यम से सारे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और अधिकांश कार्य पूरा कर लिए गए हैं। कुछ कार्य बाकी है जिसे पूरा करने का प्रयास जारी है तथा शीघ्र एशियाड जमा होगा और उम्मीद है कि मेहनत का फल जरूर मिलेगा और अच्छा ग्रेडेशन आएगा।प्रमुख सहयोगियों में डॉ फरीदा बानो, डॉ राखी सिन्हा, डॉ सुप्रिया झा, डॉ मनोज, डॉ सादिया हबीब, डॉ वीनू, डॉ रजनी, डॉ अमरेश, डॉ विमला ,डॉक्टर अंजु, डॉक्टर स्नेहा, डॉक्टर शिल्पा ,स्नेह लता पाठक, संगीता कुमारीने सहयोग दिया। आइक्यूएसी सहयोगियो ने हर काम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जिनमे बबली, अंशु, ब्यूटी, प्रियंका, उर्वशी, मधु, मानसी, रोहिणी, साक्षी, आरुषि, तनु, रागिनी, कृति, कल्याणी, प्रिया, निकिता, नुझत, पायल, राखी और बंटी आदि सम्मिलित रही।

Related posts

महाकुंभ:गंगा संरक्षण और जागरूकता का केंद्र बना नमामि गंगे पवेलियन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले ग्लोब्ल इन्वेस्टर समिट को लेकर नई दिल्ली स्थित होटल ताजमहल में कर्टेन रेजर कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत।

rktvnews

कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन।

rktvnews

लंबित कार्यों को तत्परता से करें, अन्यथा होगी अनुशासनिक कार्रवाई: डीएम

rktvnews

Leave a Comment