RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 43 शिकायत प्राप्त हुई 9 का मौके पर निस्तारण,तहसील बागपत बीआरसी केंद्र का किया निरीक्षण!कैंप लगाकर दिव्यांग जनों के बनाये 17 दिव्यांग प्रमाण पत्र।

बागपत /उत्तर प्रदेश 02 सितंबर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया जिसमें 43 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 9 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को 10:00 बजे से 2:00 बजे तक तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है इसी के क्रम में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय जन समस्याएं सुनी जिसमें से 43 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से मौके पर 9शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि जो अधिकारी आइजीआरएस पोर्टल पर या तहसील दिवस की किसी संबंधित शिकायत प्राप्त होती है उसके स्थल के निरीक्षण के समय फोटोग्राफ्स या रिपोर्ट सही से नहीं देगा उनके खिलाफ भी कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए हैं ।
जिला अधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय व अन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव हो इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है।
जिलाधिकारी ने प्राप्त शेष संदर्भों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शासनादेश के अनुसार सीमा अंतर्गत एक सप्ताह के अंतर्गत निस्तारण किया जाए यदि कोई प्रार्थना-पत्र जटिल समस्या के कारण 07 दिन में निस्तारित नहीं होता है तो उसकी समय अवधि 15 दिन निस्तारण करने की है ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में प्राप्त शिकायतों में से कम से कम 05 महत्वपूर्ण तथा संवेदनशील शिकायतों को चिन्हित कर उनके निस्तारण हेतु उन्हें मौके पर टीम भेजकर उसीदिन निस्तारण किया जाता है ।
खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 18शिकायतें आई थी जिसमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया शेष शिकायतों को 1 सप्ताह के अंतर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिए।
बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुई मौके पर 1 शिकायत का निस्तारण किया गया शेष शिकायतों को 1 सप्ताह के अंतर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर दिव्यांग जनों के हित के लिए दिव्यांग कैंप लगाया जाता है जिसमें दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं इसी क्रम में जिलाधिकारी ने राशन कार्ड, पेंशन, विद्युत के भी कैंप लगाए जाने के निर्देश दिए हैं जो आज बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में लगाए गए जिसमें 17 दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए और जिलाधिकारी ने उन्हें वितरित किए जिलाधिकारी ने कहा जो प्रमाण पत्र आपको मिल रहे हैं आपके जीवन में बहुत ही लाभ होंगे और आपको इनके माध्यम से पेंशन भी पात्रता के आधार पर मिलेगी।
जिलाधिकारी ने बागपत तहसील के बीआरसी केंद्र का निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारी चल रही है जिसके मध्य नजर बीआरसी केंद्र पर मतदाता अपना फार्म खरीद सकता है जमा कर सकता है मतदाता सूची में अपना नाम भी सम्मिलित कर सकता है उन्होंने वहां के रखरखाव को देखकर नाराजगी व्यक्त की और कहा की फाइलों पर नाम पता स्थान अवश्य डाला जाए और समस्त बीएलओ की सूची भी मोबाइल नंबर सहित बीआरसी केंद्र पर डिस्प्ले होनी चाहिए उन्होंने कहा संबंधित अधिकारी निर्वाचन का कार्य गंभीरता के साथ करें।
इस अवसर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत सेठ, एसडीएम निकेत वर्मा तहसीलदार प्रशुन कश्यप, जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ,पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार:भोजपुर:करोड़ों के कपड़े जलकर राख, दमकल मशक्कत करते रही।

rktvnews

रायपुर : कैदियों ने उत्तीर्ण की परीक्षा।

rktvnews

एनीमिया मुक्त भारत एवं सघन दस्त नियंत्रण पखवारा की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

“अंबिका प्रसाद वर्मा “दिव्य” समीक्षा पुरस्कार” वर्ष 2023 साहित्यकार गोकुल सोनी को दिया जायेगा।

rktvnews

सिवान:महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु मौन सभा का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री का उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के सारकोट गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment