RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:योग शरीर को मजबूत और बुद्धि को प्रखंड बनता है : प्राचार्या डा अर्चना सिंह

आरा‌/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जून।अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ पर आज ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय मझौवां में ‘सामूहिक योग अभ्यास शिविर का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया।उद्घाटन विद्यालय के प्रबंध निर्देशक डॉ० कुमार द्विजेन्द्र और प्राचार्या डॉ० अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।प्राचार्या डॉ० अर्चना सिंह ने कहा कि योग शरीर मन को मजबूत और बुद्धि को प्रखर बनाता है। इससे हिंसा, क्रूरता, कट्टरता एवम् विनाशकारी सोंच को बदलकर सात्विक, सकारात्मक विचारों को पोषण देता है साथ ही प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने में मदद करता है। विश्व की गम्भीर समस्याओं का समाधान योग विज्ञान में है।अध्यक्षता करते हुए प्रबंध निर्देशक डॉ० कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि भारतीय शास्त्रों में योग के महत्व एवम इसकी विशेषता को विस्तार से बताया गया है। पतंजलि ऋषि ने योग के अष्टांग सूत्र देकर जीवन जीने की कला को बताया है।
इस अवसर पर योग प्रशिक्षक शशिभूषण सिंह द्वारा विद्यालय परिवार सहित छात्र-छात्राओं द्वारा योगाभ्यास’कराया जिसमें ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि चालन, योगासन के तहतः- ताडासन, वृक्षासन,उदर के बल लेटकर किये जानेवाले आसन के तहतः मकरासन, भुजंगासन, शलभासन ,कपालभाति, अनुलोम-विलोम प्राणायाम भ्रामरी ,ध्यान संकल्प का भी अभ्यास किया गया।अन्त में शांति पाठ से समारोह का समापन हुआ।सनातनी गंगा फाऊंडेशन भोजपुर इकाई द्वारा सबको फ्रूट जूस का वितरण किया गया। मंच संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अरविंद ओझा ने किया। धन्यबाद ज्ञापन विद्यालय के उप-प्रचार्य ऋषिकेश ओझा ने किया।

Related posts

भोजपुर:विश्व रेडक्रॉस दिवस पर साइकिल रैली, संगोष्ठी, सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, कश्मीर में अब अलगाववाद इतिहास बनकर रह गया है।

rktvnews

राजस्थान:मंजू राजपाल ने किया पदभार ग्रहण,शासन सचिव, सहकारिता विभाग एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का संभाला पदभार।

rktvnews

पटना यूनिवर्सिटी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने थाईलैंड के फुकेत का दौरा किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सिमरिया में विद्यालय एवं रेफरल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment