RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अवैध वसूली को ले विद्यार्थी परिषद के विरोध पर प्राचार्य ने की त्वरित कार्रवाई।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अप्रैल।जैन कॉलेज के इतिहास विभाग और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के सहयोग से स्नातकोत्तर सत्र 23-25 में प्रमोटेड छात्रों से लिए गए अवैध शुल्क को पुनः छात्रों को वापस करने का आदेश महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा आरोपी कर्मचारियों को दिया गया। स्नातकोत्तर सत्र 23-25 के प्रमोटेड छात्रों से 160 रुपए (नॉन प्रेक्टिकल सब्जेक्ट वाले से) और 260 रुपए (प्रेक्टिकल सब्जेक्ट वाले से) अवैध तौर पर लिया गया था, इस अवैध वसूली के शुरुआत से ही जैन कॉलेज के इतिहास विभाग के छात्र इसका विरोध कर रहे थे तथा कॉलेज के हर एक छात्रों से लिए गए पैसे को वापस करने का दबाव महाविद्यालय प्रशासन पर बना रहे थे। मामला विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के संज्ञान में आते ही उन्होंने महाविद्यालय प्राचार्य को इसकी जानकारी दी एवं त्वरित कार्यवाही की मांग की।। विद्यार्थी परिषद के मांग को सुनते हुए प्राचार्य ने त्वरित कार्रवाई की एवं अवैध वसूली करने वाले कर्मचारियों को हटाया और तुरंत सभी छात्रों से लिए गए पैसे वापस करने का आदेश दिया।महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं छात्रों को इस बात के लिए आश्वासन दिया किया कि आगे से इस प्रकार की कोई भी अवैध वसूली महाविद्यालय में नहीं होगी।मौके पर विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अनूप सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निखिल राज, कॉलेज मंत्री रोहित नरेश, राज तिवारी, विष्णु, विद्या निवास ,निखिल सिंह, अभिषेक सिंह, अभिमन्यु सिंह, रितेश उपाध्याय इतिहास विभाग के छात्र अमरजीत सिंह आलोक, हिमांशु रंजन, अमर गुप्ता, अविनाश कुमार, इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

राम नवमी पर करें राम रक्षा स्त्रोत का पाठ होगा हर समायाओं का निदान: ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

भोजपुर:भोजपुर पुलिस ने मंदिर चोरी घटना का किया उद्भेदन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ‘पर्यावरण-2025’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

क्लीन टॉयलेट्स चैलेंज:स्वच्छ एवं सुचारू सार्वजनिक शौचालयों के लिए कैंपेन शुरू करने को MoHUA तैयार।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

बारिश से लोगों व किसानों मे खुशी ।

rktvnews

Leave a Comment