
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)20 नवंबर। आज जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया ने सदर अस्पताल, आरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों और अन्य कर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता की स्थिति आदि की जांच की। साथ ही, मरीजों से फीडबैक लिया और उन्हें मानक के अनुरूप बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दिए।
