
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 फ़रवरी।शैक्षणिक जगत में प्रो जी बी पाण्डेय की उपलब्धि भोजपुर के लिए गौरवशाली इतिहास बना है । इन्हें शिकागो खुला विश्वविद्यालय, शिकागो (यूं एस ए ) के तत्वावधान में प्रधानमंत्री म्यूजियम नयी दिल्ली में आयोजित दीक्षांत सह अलंकरण समारोह में 15 भारतीय विद्वान एवं विदुषियों को उनके जीवन काल में की गई उपलब्धियों के आलोक में जीवन पर्यंत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में किये गये अद्वितीय कार्यों एवं उपलब्धियों के लिए 15 लोगों को पीएचडी की मानद् उपाधि भी प्रदान की गई। प्रत्येक वर्ष शिकागो खुला विश्वविद्यालय भारत की महान विभूतियों को सम्मानित करता है। विश्वविद्यालय के कुलपति डा आर के गुप्ता एवं विश्व हिन्दू परिषद् दिल्ली के अध्यक्ष डा सत्य पाल मल्होत्रा ने विद्वानों एवं विदुषियों को शाल ,मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। रांची विश्वविद्यालय रांची के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डा जंग बहादुर पाण्डेय को साहित्य,कला ,शिक्षा एवं तुलसी साहित्य के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से 1 फरवरी को दिल्ली के प्रधानमंत्री म्यूजियम (त्रिमूर्ति के निकट) दिल्ली के सभागार में सम्मानित किया गया।इस अवसर पर थावे विश्वविद्यालय के कुलपति डा विनय कुमार पाठक, कुलसचिव डा पी एस दयाल यति और राष्ट्र सृजन अभियान दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा पी के सिन्हा, उपाध्यक्ष डा परशुराम सिंह एवं महासचिव डा ललितेश्वर कुमार को भी जीवन पर्यन्त उपलब्धि सम्मान से नवाजा गया।डा जे बी पाण्डेय को पूर्व में भी उनकी साहित्यिक सांस्कृतिक उपलब्धियों के लिए देश विदेश से अनेक पुरस्कारों एवं सम्मानों से नवाजा गया है।अभी हाल ही में 10 जनवरी 2025 को विश्व हिंदी दिवस के पावन पुनीत अवसर पर बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन पटना में केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर के कर कमलों से सम्मेलन के सम्माननीय अध्यक्ष डा अनिल सुलभ की गरिमामयी उपस्थिति में हिंदी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया था। डा पाण्डेय अमरीका के शिगाको खुला विश्वविद्यालय के इस सम्मान से सम्मानित होने वाले झारखंड के एकलौते विद्वान हैं।पत्रकारों के पूछने जाने पर डा पाण्डेय ने कहा कि यह भारत की भारती का सम्मान है। डा जे बी पाण्डेय ने थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार और राष्ट्र सृजन अभियान दिल्ली की ओर से शिकागो विश्वविद्यालय के कुलपति डा आर के गुप्ता को शाल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्ति के लिए डा पाण्डेय को डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के कुलपति डा तपन कुमार शांडिल्य,वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय भोजपुर आरा के पूर्व कुलपति डा एस पी सिंह, ओड़िशा केंद्रीय विश्वविद्यालय कोरापुट के कुलपति डा चक्रधर त्रिपाठी,झारखंड खुला विश्वविद्यालय के कुलपति डा त्रिवेणी नाथ साहु,वाई बी एन विश्वविद्यालय रांची के अध्यक्ष डा रामजी यादव एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डा संजय कुमार,संत जेवियर्स कॉलेज रांची के हिंदी विभागाध्यक्ष डा जय प्रकाश पाण्डेय,डा सुनील भाटिया ,मार्टिना टोप्पो एवं डा संजय कुमार,रांची विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डा नागेश्वर सिंह एवं डा ऋता शुक्ला ,आर टी सी के डा सुबोध कुमार,आरा के डा रामजी राय,डा जनार्दन मिश्र, डा आनंद मोहन सिन्हा ,डा पूनम कुमारी एवं डा दिनेश प्रसाद सिन्हा,राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद के कृत कार्य प्राचार्य डा वासुदेव प्रसाद, राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय रांची के प्रो ओम प्रकाश एवं डा चंद्र माधव सिंह , रवीन्द्र नामा लोक प्रिय दैनिक के प्रबंध संपादक डा के एन राय कमलेश, जमशेदपुर से प्रकाशित चमकता आईना के संपादक डा जय प्रकाश राय,गोस्सनर कालेज रांची के हिंदी विभाग के प्राध्यापक डा प्रशांत गौरव एवं डा हाराधन कोइरी प्रभृति अनेक गणमान्य विद्वानों, विदुषियों एवं शुभैषियों ने बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।डा पाण्डेय ने सबके प्रति आभार प्रकट किया है।
