RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन संघ,भोजपुर के अध्यक्ष व महासचिव ने दी शुभकामनाएं।

अध्यक्ष नरेंद्र सिंह एवं महासचिव अरुण प्रसाद।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,03 मई।आज अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन संघ ,भोजपुर के जिला अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह एवं महासचिव अरुण प्रसाद ने संयुक्त रूप से दी शुभकामनाएं। समकालीन तापमान एवं तापमान लाइव के ब्यूरो प्रमुख नरेंद्र सिंह ने लोकतंत्र के चौथे एवं सबसे अहम स्तंभ के दिवस की बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा की लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का महत्व आज काफी बढ़ गया है प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक,के साथ साथ सोशल मीडिया ने भी विपरीत परिस्थितियों में मजबूती से अपना काम किया है। आज हमारे देश में की जा रही नकरात्मक पत्रकारिता चिंता का विषय है,पत्रकारिता का व्यवसायीकरण होने के कारण आज इसके अस्तित्व पर एक प्रश्न चिन्ह खड़ा प्रतित हो रहा है। उन्होने इस चौथे स्तंभ की गरिमा को बरकार रखने की अपील की।वही महासचिव अरुण प्रसाद ने आज की नई युवा पीढ़ी के पत्रकारों से अपील करते हुए अपने संदेश में कहा की एक समय था जब इस चौथे स्तंभ हेतु संसाधनों की भारी कमी थी जबकि आज डिजिटल दुनिया में संसाधनों की कमी नही है और इसका दायरा भी व्यापक होते जा रहा है बस जरूरत है सकारात्मक रूप से पत्रकारिता के माध्यम से अपने कर्तव्यों के निर्वहन की।

Related posts

केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की ओर ‘सबका साथ सबका विकास’ के कर्तव्य की रूपरेखा प्रस्तुत करता है: केंद्रीय वित्त मंत्री

rktvnews

देवघर:राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर की जाने वाली विभागीय कार्यों की उपायुक्त ने की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

30 अगस्त को शिवगंगा में होगा महाआरती।

rktvnews

बिहार के मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से पहले 15 दिनों में लगभग 57.48% गणना प्रपत्र एकत्रित हुए; अभी 16 दिन शेष।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: लौहर और किंगफिशर स्मार्ट ब्रदर ने गाड़ा जीत का झंडा।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने सेंटर ऑफ रेज़िलिएंस की टीम संग की बैठक, कला मूर्तियों के स्थापित किए जाने पर हुई विस्तृत चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment