RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिलान्यास

नितिन गडकरी ने ओडिशा में 6,600 करोड़ रुपये की 28 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

नई दिल्ली/15 फरवरी।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ओडिशा की समृद्धि के लिए बेहतर कनेक्टिविटी बढ़ाते हुए आज श्री जगन्नाथ पुरी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 6,600 करोड़ रुपये की लागत वाली 28 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा सहित सांसद, विधायक और अधिकारी भी उपस्थित थे।
आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, उनमें राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के चंडीखोल से भद्रक खंड के अधीन 6-लेन का कार्य और राष्ट्रीय राजमार्ग-49 के बहरागोड़ा-सिंघरा खंड के तहत 4-लेन का कार्य शामिल है। इन परियोजनाओं से यात्रा का समय कम होगा और ईंधन की बचत होगी। इसके अलावा पूर्वी तट पर पत्तनों तक कनेक्टिविटी सुगम होगी, जिससे औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
इसके अलावा ओडिशा को विकास की नई गति देने के उद्देश्य से 26 महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। इनके अलावा 13 अन्य परियोजनाओं पर भी कार्य शुरू किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से ओडिशा के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इसके साथ ही श्रीजगन्नाथ धाम और कोणार्क मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और निर्धारित समय पर पूरी होगी। वहीं, अन्य राज्यों के साथ ओडिशा की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके अलावा खनन और कच्चे माल के लिए पत्तनों तक पहुंच आसान होगी। इससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। रेलवे पुल के निर्माण से यात्रा सुरक्षित और त्वरित गति से होगी।

Related posts

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के 63वें जन्मदिवस पर राजस्थान में हुआ 750 से ज्यादा यूनिट रक्तदान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 अप्रैल 25

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने टपुतली-बहरोड के राजनौता में एमडीआर रोड का किया शिलान्यास।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ईद-उज़-ज़ुहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर प्रो डी के सिंह दी सीख अनुशासन एवं व्यक्तित्व का विकास जरूरी।

rktvnews

श्रम विभाग की धावा दल की टीम ने डीएम और एसपी से किया मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment