
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 सितंबर। मंगलवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का स्थापना दिवस अर्थशास्त्र विभाग के सभागार में मनाया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्वकुल सचिव एवं अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह, सी.सी.डी.सी. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय एवं पूर्व समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना, प्रो. प्रसुंजय कुमार सिंह , प्रो. शंभूशरण सिंह संकायाध्यक्ष मानविकी ,प्रो. दूधनाथ चौधरी विभागाध्यक्ष प्राकृत एवं जैनशास्त्र रहे । कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। अतिथियों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सर्वप्रथम मानसी, श्रेया , साधना,दिल्लू, एवं आलोक द्वारा लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया । उसके पश्चात मंचस्थ अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं पौधा देकर किया गया । एस.बी.कॉलेज की छात्रा खुशी एवं मीरा द्वारा स्वागतगीत प्रस्तुत किया गया । अतिथियों का वाचिक स्वागत डा. नवारुण घोष ने किया । वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा. साधना रावत ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में छात्र त्र्यंबक तिवारी ने स्वरचित कविता की प्रस्तुति दी । अंकिता राज ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया ।बी.एस.एस. कॉलेज बचरी पीरो की छात्रा सहाना खातून ने ए वतन तेरे लिए गीत की सुंदर प्रस्तुति दी जगजीवन कॉलेज के छात्र वैभव ने कविता का पाठ किया । विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए प्रो. प्रसुंजय सिंहा ने एनएसएस के महत्व को रेखांकित किया। प्रो.धीरेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को एनएसएस के माध्यम से अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास के विषय में बताया। प्रो. दूधनाथ चौधरी ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से समाज के अन्तिम वर्ग के विकास को गति प्रदान की जा सकती है। कार्यक्रम में एच.डी जैन कालेज कीडॉ तबस्सुम वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के डॉ पूर्ति माहौर, डॉ ट्विंकल केसरी, डा. फौजिया, डा.आनन्द भूषण पाण्डेय, एस.बी.कालेज की डा.अर्चना कुमारी एस.वी.पी.कालेज भभुआ की डॉ अन्नपूर्णा गुप्ता ,बी.एस.एस.महाविद्यालय बचरी के डॉ वेंकटेश चौधरी की गरिमामय उपस्थिति रही । कार्यक्रम का संचालन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की कार्यक्रम पदाधिकारी डा. अंकिता मिश्रा ने किया । कार्यक्रम में वैभव, संजय, अंजलि कुमारी , सतीश कुमार ,ढुनमुन सिंह, पुत्तुल कुमारी,नीरज , धर्मेंद्र कुमार ,सहाना खातून आदि छात्र एवं कर्मचारीगण सक्रिय सहभागिता दिए।
