RK TV News
खबरें
Breaking News

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के 63वें जन्मदिवस पर राजस्थान में हुआ 750 से ज्यादा यूनिट रक्तदान।

राजस्थान/एजेंसी (पीआर 24 ×7) 26 जून। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के 63वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अदाणी फाउंडेशन द्वारा कवाई, जैसलमेर और फलोदी में ‘मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव’ का आयोजन कर एक सशक्त सामाजिक उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन ने न सिर्फ स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में योगदान दिया, बल्कि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) की भावना को भी जन-जन तक पहुँचाया।
यह ड्राइव राज्य में अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड एवं अदाणी पॉवर लिमिटेड की विभिन्न व्यावसायिक इकाइयों की अगुवाई में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
पश्चिमी राजस्थान में 310 एवं कवाई में 475 से अधिक यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जिसमें अदाणी समूह के कर्मचारियों के साथ स्थानीय युवाओं, ग्रामीण नागरिकों, महिला स्वयंसेवियों एवं समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
रक्तदान शिविर के अंतर्गत मथुरादास माथुर हॉस्पिटल, उम्मेद हॉस्पिटल, महात्मा गांधी हॉस्पिटल जोधपुर एवं राजकीय ब्लड बैंक बारां, अपना ब्लड बैंक, श्रीजी ब्लड बैंक, निरोगधाम ब्लड बैंक, जीवनधारा ब्लड बैंक, कृष्ण ब्लड बैंक एवं श्रीराम ब्लड बैंक कोटा द्वारा रक्त संग्रहण कार्य संपादित किया गया। सभी रक्तदाताओं की प्राथमिक स्वास्थ्य जाँच कर सुरक्षित ढंग से रक्त संग्रहित किया गया।
अदाणी फाउंडेशन के अधिकारियों ने इसे ‘जीवन बचाने का महा-अभियान’ बताते हुए कहा, “एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है, और रक्तदान के इस प्रयास से सैकड़ों लोगों को जीवनदान मिलेगा। यह ड्राइव अदाणी समूह की ‘ग्रोथ विथ गुडनेस’ सोच को जमीन पर उतारने का जीवंत उदाहरण है।”
इस आयोजन में स्थानीय समुदाय के सक्रिय सहयोग रहा।

Related posts

हॉक 132 विमान हवा में दुर्घटनाग्रस्त।

rktvnews

चित्तौरगढ़:जिला कलक्टर ने किया जनजाति आश्रम छात्रावास, मुंझवा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

विश्व टैरिफ युद्ध : क्या हम तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं?

rktvnews

भोजपुर:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिला में कई विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

पीएनबी मंडल कार्यालय प्रमुख अनिल कुमार का बिदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment