RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिलान्यास

उत्तराखंड:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में ₹4755 करोड़ लागत की 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

हरिद्वार/उत्तराखंड 14 फरवरी।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार में ₹4755 करोड़ लागत की 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में वर्ष 2016 में 2517 किमी राष्ट्रीय मार्ग था जो वर्ष 2024 में बढ़कर 3608 किमी पहुंच गयी है। उन्होंने कहा कि हमनें उत्तराखण्ड में ₹16 हजार करोड़ के रोपवे मंजूर किए है।
उन्होंने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनके निर्माण से उत्तराखंड विकास की तेज गति हासिल करेगा। चारधाम मार्गों पर श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी। उत्तराखंड की अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी बढ़ने से आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानव सभ्यता की यात्रा के लिए सड़कों का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है और इस एक्सप्रेस वे के बनने से देश की राजधानी से उत्तराखंड की राजधानी पहुंचने में महज ढाई घण्टे लगेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेकों कार्य किये जा रहे हैं। प्रदेश में हर स्तर पर कनेक्टिविटी को सुधारा जा रहा है, उद्योगों के विकास पर बल दिया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद हरिद्वार डाॅ.रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद तीरथ सिंह रावत, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल,सुबोध उनियाल,विधायक मदन कौशिक, आदेश चैहान, प्रदीप बत्रा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:RVS पब्लिक स्कूल में डांडिया महोत्सव का हुआ रंगारंग कार्यक्रम।

rktvnews

वीमेंस कॉलेज, रांची में आयोजित मतदान जागरुकता कार्यशाला में लॉन्च किया गया वोटर्स ऐंथम।

rktvnews

चतरा:”एक युद्ध नशे के विरुद्ध” विषय पर त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:आचार्य पवन नायक द्वारा फरना ग्राम में चल रहा है श्रीमद् भागवत कथा, श्रद्धालु हो रहे भाव विभोर।*

rktvnews

भोजपुर:नागरिक कर्तव्य स्व के भाव का जागरण अतिआवश्यक है : उपेंद्र भाई त्यागी

rktvnews

बड़ौरा उर्दू प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए ग्रामिणों का अवज्ञया आंदोलन जारी:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment