RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:प्रशासन चला गाँव अभियान के तहत कई पंचायतों एवं गाँवों में ग्राम सभा का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )22 दिसम्बर।सुशासन सप्ताह के तहत “प्रशासन चला गाँव की ओर अभियान” अन्तर्गत शनिवार को कई पंचायत/गाँव में आम शिविर का आयोजन किया गया।
दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान पूर्वी, बिरौल, बहेड़ी, कुशेश्वरस्थान, मनीगाछी, अलीनगर एवं बेनीपुर आदि प्रखण्डों के पंचायतों में ग्राम विकास शिविर का आयोजन कर विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित जन पयोगी तथा लाभकारी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों के द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा शिकायतों से संबंधित अपना आवेदन उपस्थित संबंधित अधिकारी को दिया गया।
उप निदेशक, जन-सम्पर्क ने बताया कि सुशासन सप्ताह 24 दिसम्बर तक विभिन्न पंचायतों/गाँवों में आम शिविर आयोजित कर संचालन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके तहत आम लोगों की समस्याओं का भी तत्काल समाधान किया जा रहा है।
जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों का भी विकास हो।इस कार्यक्रम का प्रखण्डों के वरीय अधिकारियों के द्वारा भी निरीक्षण तथा पर्यवेक्षण किया जा रहा है। राजीव रौशन जिलाधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में सभी पंचायतों और गांवों में प्रशासन चला गांव की ओर कार्यक्रम का संचालन एवं मॉनिटरिंग अधिकारियों के द्वारा की जा रही है ।आम जनता से अपील है की योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करने और अपनी शिकायतों को निवारण करने के लिए शिविर में उपस्थित रहे, लिखित आवेदन भी दिया जा सकता है जिसका समाधान यथाशीघ्र किया जाएगा। ग्राम शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी, ,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ,आवास सहायक प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी विकास मित्र ग्राम शिविर में उपस्थित होकर आम जनता की समस्याओं का निवारण करने के लिए तत्पर हैं। ग्राम शिविर में प्राप्त शिकायत संबंधी आवेदनों का युद्ध स्तर पर समाधान किया जा रहा है।

Related posts

विश्व को शांति और एकता का संदेश देगी एकात्मता की प्रतिमा : मुख्यमंत्री

rktvnews

अत्याधुनिक कृषि मशीनरी के प्रदर्शन में किसान दिखे उत्साहवर्धक – स्मार्ट फार्म में किसानों के लिए विश्वस्तरीय नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन — कृषि एवं पशुपालन मंत्री

rktvnews

बिहार: मंत्रिपरिषद ने 46 एजेंडों पर लगाई मुहर,अपर मुख्य सचिव, डॉ० एस० सिद्धार्थ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी।

rktvnews

भोजपुर:भव्य जलभरी के साथ श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

सिवान:मुख्य सचिव द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आहुत की गई।

rktvnews

भारत की क्षमता, जर्मनी की सटीक अभियांत्रिकी संयुक्त रूप से विश्व को लाभान्वित करेगी: पीयूष गोयल

rktvnews

Leave a Comment