RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारी संबंधी समीक्षा बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार) 10 जून। बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग में विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश के आलोक में संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में बाढ़ 2026 की पूर्व तैयारी संबंधी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्य के सभी जिलों के अपर समाहर्ता (आपदा) एवं सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए।
बैठक के दौरान संयुक्त सचिव द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में राहत सामग्री के दर निर्धारण, पॉलिथीन शीट्स की उपलब्धता, नावों की व्यवस्था, SDRF एवं NDRF की प्रतिनियुक्ति, ड्राई राशन पैकेट की व्यवस्था, बाढ़ राहत शिविरों एवं सामुदायिक रसोई केंद्रों के संचालन, जिला आपातकालीन संचालन केंद्रों की 24×7 क्रियाशीलता तथा जी.आर. भुगतान हेतु पारिवारिक सूची के अद्यतनीकरण की स्थिति का आकलन किया गया।
इसके अतिरिक्त तटबंधों की सुरक्षा, सड़कों की मरम्मति तथा मानव एवं पशु स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं तैयारियों की भी समीक्षा की गई। संयुक्त सचिव ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में बाढ़ प्रबंधन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया गया, ताकि संभावित बाढ़ की स्थिति में त्वरित एवं समुचित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने योजनाओं की प्रगति समीक्षा करने तथा विजन 2047 और 100 दिन की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करने के लिए दो दिवसीय मंथन शिविर का आयोजन किया।

rktvnews

जेपी नड्डा ने अनुप्रिया पटेल की उपस्थिति में एनआईएचएफडब्ल्यू के 48वें वार्षिक दिवस समारोह की वर्चुअल अध्यक्षता की।

rktvnews

छठव्रतियों ने किया खरना, शाम मे किया प्रसाद ग्रहण।

rktvnews

अडानी के बचाव में बीजेपी ने सारे घोड़े खोल दिए हैं।

rktvnews

मोदीशाही : नाकामियों के लिए अब युद्घ की ओट

rktvnews

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दिल्ली में महिलाओं और बच्चों के हित में विभिन्न संस्थानों का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment